मोदी से मिलीं वसुंधरा राजे

ससंद भवन परिसर में हुई दोनों की मुलाकात

  मोदी से मिलीं वसुंधरा राजे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने संसद भवन परिसर में मुलाकात की।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने संसद भवन परिसर में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 10 मिनट तक की बातचीत हुई। इससे पहले जब वंसुधरा राजे संसद भवन परिसर में पहुंची। तो प्रदेश के भाजपा सांसद उनसे गर्मजोशी से मिले। गौरतलब है कि वसुंधरा राजे ने बुधवार को देहरादून में उत्तराखंड की नई भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था। जिसमें मंच पर उनकी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी बातचीत हुई थी। उसके बाद गुरुवार को उनका पीएम मोदी से मिलना खासा अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार राजे ने प्रदेश की राजनीतिक स्थिति एवं हालात के बारे में पीएम के साथ विस्तार से बातचीत की। इससे पहले बीती आठ मार्च को वसुंधरा राजे ने बड़े स्तर पर अपना जन्मदिन बूंदी के केशवरायपाटन में मनाया था। जिसमें कई वर्तमान एवं पूर्व सांसदों, विधायकों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया था। जिसकी चर्चा दिल्ली तक हुई। उसके बाद प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने भी जयपुर का दौरा किया था। इस कड़ी में राजे का पीएम मोदी से मिलना खासा अहम माना जा रहा है। इस मुलाकात को राजस्थान भाजपा की भविष्य की रणनीति एवं योजना से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

संतोष से भी हुई लंबी मुलाकात
राजे की भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष से भी मुलाकात हुई है। भाजपा के दिल्ली ऑफिस में दोनों के बीच पौने घंटे बातचीत हुई, जिसमें राजस्थान को लेकर ही चर्चा हुई। राजे पीएम मोदी के अलावा संसद में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, पंजाब के सीएम भगवंत मान से भी मिलीं।

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित