भारत ने 200 ब्रह्मोस मिसाइलों का दिया ऑर्डर 

कई शहरों में तबाही मचाने की क्षमता मिलेगी

भारत ने 200 ब्रह्मोस मिसाइलों का दिया ऑर्डर 

ब्रह्मोस मिसाइल ने अपनी विस्तारित रेंज और सटीक स्ट्राइक क्षमता का प्रदर्शन किया। यह सफल परीक्षण भारत की आत्मनिर्भरता के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

नई दिल्ली। भारत ने चीन और पाकिस्तान की सेना के खतरे से निपटने के लिए खजाना खोल दिया है। ताजा डील में भारत ने 19 हजार करोड़ रुपये में ज्यादा रेंज वाली 200 ब्रह्मोस मिसाइलों क ऑर्डर दिया है। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरी कुमार ने कहा कि ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सतह से सतह पर हमला करने के लिए भारतीय नौसेना का मुख्य हथियार होगी। यही नहीं एयरफोर्स भी ब्रह्मोस पर ही दांव लगा रही है। ब्रह्मोस को भारत और रूस ने मिलकर बनाया है और यह मिसाइल लगतार अपडेट हो रही है। नेवल वर्जन वाली मिसाइल की रेंज भी अब 290 से बढ़कर करीब 500 तक पहुंच गई है। एक तरफ भारत जहां ब्रह्मोस मिसाइल पर अरबों रुपये खर्च कर रहा है। भारतीय नौसेना के लिए यह डील मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद हुआ है। ब्रह्मोस मिसाइल ने अपनी विस्तारित रेंज और सटीक स्ट्राइक क्षमता का प्रदर्शन किया। यह सफल परीक्षण भारत की आत्मनिर्भरता के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

भारत-रूस ने बनाई है ब्रह्मोस
ब्रह्मोस मिसाइल को भारतीय नौसेना के विभिन्न युद्धपोतों पर तैनात किया गया है। मिसाइल की विस्तारित रेंज भारतीय नौसेना को दुश्मन के हमले की सीमा से बाहर रहते हुए समुद्र से रणनीतिक लक्ष्यों को तबाह करने की क्षमता प्रदान करती है। पनडुब्बी से ब्रह्मोस-ईआर मिसाइल दागना गेम चेंजर साबित हो सकता है। पनडुब्बियों से लरकाना के उत्तर के क्षेत्रों सहित पाकिस्तान में कई शहरों में तबाही मचाने की क्षमता मिलेगी।

Tags: missiles

Post Comment

Comment List

Latest News

दीपावली विवाद दोहरा रहा 62 साल पुराना इतिहास दीपावली विवाद दोहरा रहा 62 साल पुराना इतिहास
सन् 1962 में दीपावली को लेकर देशभर के ज्योतिषों में मतभेद हो गए थे।
सरकारी संस्थाओं को जेडीए ने किया जमीन का आवंटन
एजुकेशन कंसलटेंसी की आड़ में फर्जी डिग्रियां देने वाले तीन मास्टर माइंड पकड़े, ई-मित्र से 700 मार्कशीट बरामद
बिहार में अवैध शराब का कारोबार रोकने में सरकार विफल, बेहद पीड़ादायक है 36 लोगों की मृत्यु : राहुल
तालिबान की सोच से प्रेरित है मदन दिलावर का बयान : गुर्जर
उपचुनाव में हार के डर से बौखलाए भाजपा के मंत्री, इनका लोकतंत्र में नहीं है भरोसा : जूली
प्रदेश में तापमान गिरने से सुबह-शाम होने लगा सर्दी का अहसास