हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम : भाजपा लगातार तीसरी बार बनाएगी सरकार

कांग्रेस ने अपनी हार हार का जिम्मेदार ईवीएम को बताया है

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम : भाजपा लगातार तीसरी बार बनाएगी सरकार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना के दोपहर तक प्राप्त रुझानों में बहुमत के आंकड़े को पार कर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ती दिख रही थी।

चंडीगढ़। हरियाणा में बीजेपी को बहुमत मिला है। भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। बीजेपी तीसरी बार सत्ता में आई है। भाजपा यहां जीत हैट्रिक लगाते हुए तीसरी बार सरकार बनाएगी। कांग्रेस ने अपनी हार हार का जिम्मेदार ईवीएम को बताया है। चुनाव में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना के दोपहर तक प्राप्त रुझानों में बहुमत के आंकड़े को पार कर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ती दिख रही थी। राज्य में विधान सभा की 90 सीटों में  भाजपा के उम्मीदवार 50 सीटों पर आगे चल रहे थे, जो मतदाताओं में सत्ता पक्ष की लोकप्रियता को दर्शा रहा था। भाजपा इस कृषि प्रधान प्रदेश में 10 वर्षों से सत्ता में है। अब तीसरी बार भी भाजपा की ही सरकार बन रही है।

हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिये सुरक्षा के बीच मतों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो थी। सत्तारूढ़ भाजपा जहां लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है और वहीं कांग्रेस 10 साल बाद सत्ता में वापसी का लक्ष्य लेकर चल रही थी। भाजपा और कांग्रेस दोनों कृषि प्रधान राज्य में अगली सरकार बनाने के लिये आशावादी थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडा, पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला और पहलवान विनेश फोगाट कुछ प्रमुख उम्मीदवार हैं, जिनके राजनीतिक भविष्य का फैसला हुआ। भाजपा और कांग्रेस के अलावा जिन अन्य दलों ने उम्मीदवार उतारे हैं, उनमें जननायक जनता पार्टी-आजाद समाज पार्टी गठबंधन, इंडियन नेशनल लोकदल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन और आम आदमी पार्टी शामिल हैं ।

Tags: counting

Post Comment

Comment List

Latest News

कुसुम योजना में 5.38 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्रों से उत्पादन हुआ शुरू कुसुम योजना में 5.38 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्रों से उत्पादन हुआ शुरू
डिस्कॉम्स चेयरमैन आरती डोगरा ने बताया कि भिवाड़ी जिले के जाट बहरोड़ में सोलर पावर जनरेटर मैसर्स सानोली सोलर एनर्जी...
निकायों का नहीं हुआ लैंड बैंक तैयार, फिर से दिए निर्देश
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होगा जेम स्टोन शो
मोदी ने कौशल संस्थान का किया उद्घाटन, युवाओं को वैश्विक अवसरों के लिए तैयार कर रही है सरकार
मुहाना मंडी के ओम तंवर सब्जी ब्लॉक C में नए डोम लगाने की मांग
जर्जर नहरों से कैसे होगा हरित क्रांति का संचार ?
Nobel Prize 2024: साहित्य के क्षेत्र में दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को मिला सम्मान