दिल्ली में चुनाव आते ही गंदी राजनीति पर उतारू हुई भाजपा, रोहिंग्या को बसाने की रची साजिश : सिसोदिया

रोहिंग्या को लाने और बसाने की साजिश भाजपा ने खुद रची

दिल्ली में चुनाव आते ही गंदी राजनीति पर उतारू हुई भाजपा, रोहिंग्या को बसाने की रची साजिश : सिसोदिया

आम आदमी पार्टी (आप) ने  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दिल्ली में रोहिंग्या को बसाने का आरोप लगते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा फिर अपनी गंदी राजनीति पर उतारू हो गई है

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दिल्ली में रोहिंग्या को बसाने का आरोप लगते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा फिर अपनी गंदी राजनीति पर उतारू हो गई है। आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के एक पुराने ट्वीट को साझा करते हुए कहा कि हरदीप पुरी का ट्वीट इस बात का सबूत है कि दिल्ली में रोहिंग्या को लाने और बसाने की साजिश भाजपा ने खुद रची। इन्हीं लोगों ने उन्हें ईडब्ल्यूएस फ्लैट, सुरक्षा और सभी सुविधाएं देकर यहां बसाया। सामने से नफरत फैलाओ और पीछे से रोहिंग्या को बसाओ, यही है भाजपा की गंदी और धोखेबाज राजनीति। दिल्लीवालों को गुमराह करना बंद करो, आपकी दोहरी चालें अब नहीं चलेंगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा वालों को अरविंद केजरीवाल पर झूठे आरोप लगाने की इतनी जल्दी थी कि यह याद नहीं रहा कि रोहिंग्या को दिल्ली में कौन लाया, किसने बसाया, कहां बसाया, लेकिन सच्चाई की खास बात है कि वो सामने आ ही जाती है। और आज दिल्लीवालों के सामने सच्चाई हरदीप पूरी के इस ट्वीट से आ गई है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि हरदीप पूरी का ट्वीट पढि़ए। आपको पता चल जाएगा कि दिल्ली में रोहिंग्या को कौन लाया, उनको किसने बसाया और कहां बसाया।

कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री के चहेते केंद्रीय मंत्री हरदीप पूरी का ये बयान पढ़िए। रोहिंग्या घुसपैठियों की सबसे ज्यादा चिंता मोदी सरकार को है। अब आपको पता चल गया होगा कि दिल्ली में रोहिंग्या को कौन लाया, उनको किसने बसाया और कहां बसाया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका