भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज

पार्टी अब आगामी चुनाव प्रक्रिया की तैयारियों में जुटी

भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज

भाजपा ने महाराष्ट्र राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए चार उम्मीदवारों की घोषणा कर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी। केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी के बाद रामदास आठवले, विनोद तावडे, माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वडकुते को मैदान में उतारा। संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक प्रतिनिधित्व को साधते हुए पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने बुधवार को महाराष्ट्र में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने 4 नेताओं को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। घोषित उम्मीदवारों में रामदास आठवले, विनोद तावडे, माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वडकुते का नाम शामिल है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार इन सभी नामों पर केंद्रीय चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद अंतिम स्वीकृति प्रदान की है। माना जा रहा है कि पार्टी ने संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक प्रतिनिधित्व और राजनीतिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए इन उम्मीदवारों का चयन किया है। महाराष्ट्र में राज्यसभा की रिक्त सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2026 में होने हैं। भाजपा द्वारा घोषित इन उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पार्टी अब आगामी चुनाव प्रक्रिया की तैयारियों में जुट गई है।

 

Read More पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : सीएम ममता ने भवानीपुर से दाखिल किया नामांकन, मतदाता सूची से नाम हटाये जाने के मुद्दे पर चुनाव आयोग पर बोला हमला

Read More मुद्रा योजना ने युवाओं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में लाभकारी सिद्ध हुई योजना, मोदी ने आत्मनिर्भरता और युवा सशक्तिकरण पर दिया जोर

 

 

Tags: BJP

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर