BJP सरकार ने लद्दाख की जनता का भरोसा तोड़ा: प्रियंका गांधी

कहा- सरकार को हठधर्मिता छोड़कर लद्दाख की जनता की आवाज सुननी चाहिए

BJP सरकार ने लद्दाख की जनता का भरोसा तोड़ा: प्रियंका गांधी

प्रियंका ने कहा कि भाजपा ने लद्दाख की जनता से पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था लेकिन पूरा नहीं किया।

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की शिक्षाविद एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की मांग को जायज  ठहराते हुए बुधवार को कहा कि सरकार को लद्दाख ताकि संवेदनशीलता को देखते हुए वा•िाव मांग को पूरा करना चाहिए।

प्रियंका ने कहा कि शिक्षाविद एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले आठ दिन से भूख हड़ताल पर हैं और जिस जगह उनका अनशन चल रहा है वहां तापमान शून्य से 15 डिग्री नीचे है। उनका कहना था कि सरकार को लद्दाख की जनता के साथ धोखा किए बिना क्षेत्र में बढ़ रही चीनी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए तत्काल उनकी मांग पूरी करनी चाहिए।

प्रियंका ने कहा कि भाजपा ने लद्दाख की जनता से पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था लेकिन पूरा नहीं किया। एक तरफ बढ़ता चीनी कब्जा और दूसरी तरफ भाजपा सरकार की चुप्पी, वादाखिलाफी और धोखा-लद्दाख की जनता का विश्वास टूट रहा है।

उन्होंने कहा कि बार-बार प्रदर्शनों के बीच लद्दाख के शिक्षाविद एवं पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक जी दर्जनों लोगों के साथ माइनस 15 डिग्री तापमान में आठ दिन से अनशन कर रहे हैं। आज लद्दाख की जनता पूर्ण राज्य का दर्जा और 6 वीं अनुसूची के तहत सुरक्षा की मांग कर रही है जिसे पूरा करना सरकार का कर्तव्य है। सरकार को हठधर्मिता छोड़कर लद्दाख की जनता की आवाज सुननी चाहिए।

Read More सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप

Post Comment

Comment List

Latest News

आधे नाले भी नहीं हुए साफ, ग्रेटर महापौर ने दिखाई सख्ती आधे नाले भी नहीं हुए साफ, ग्रेटर महापौर ने दिखाई सख्ती
अधिकारियों ने बताया कि निगम ग्रेटर में 250 नालों की सफाई कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा जिसमें से...
अनंतनाग सीट पर चुनाव तिथि पुनर्निर्धारण की मांग को लेकर महबूबा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
अमेरिका ने भारत की तीन कंपनियों पर लगाया बैन, ईरान की मदद पर बौखलाया
शहर में बीचों-बीच खूबसूरत जंगल, देखकर विश्वास नहीं होता : द्रविड़
छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा पकड़ा, शैक्षणिक संस्थानों को किया ब्लैकलिस्टेड
न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश