सीएम भजनलाल शर्मा ने गहलोत सरकार पर बिजली कंपनियों को डुबाने का लगाया आरोप

सीएम भजनलाल शर्मा ने गहलोत सरकार पर बिजली कंपनियों को डुबाने का लगाया आरोप

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर बिजली कंपनियों को कर्ज में डुबोने का आरोप लगाया है। शर्मा ने कहा राजस्थान में जब-जब कांग्रेस की सरकार आई बिजली कंपनियों को कर्ज में डुबोने का काम किया है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर बिजली कंपनियों को कर्ज में डुबोने का आरोप लगाया है। शर्मा ने कहा राजस्थान में जब-जब कांग्रेस की सरकार आई बिजली कंपनियों को कर्ज में डुबोने का काम किया है।

मुख्यमंत्री शर्मा बुधवार को पीएम कुसुम सौर पंप संयंत्र स्वीकृति पत्र बांटे। समारोह राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान दुर्गापुरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, ऊर्जा राज्यमंत्री हीरालाल नागर के साथ जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा मौजूद रहे। शर्मा ने कहा कि साल 2008 से 2013 में कांग्रेस की सरकार रही। इस दौरान इन्होंने बिजली कंपनियों पर 65 हजार करोड़ रूपए का कर्जा छोड़ा। 2014 में केंद्र में हमारी सरकार आई सबसे पहले कुसुम योजना के नाम से 62 हजार करोड़ रूपए चुकाने का काम की। लेकिन, जैसे ही 2018 में सरकार बदली एक बार फिर बिजली कंपनियों को कर्ज में डुबा दिया गया। 2023 में जैसे ही हमारी सरकार बनी। इस दौरान तक पिछले कर्ज के मुकाबले 1.5 गुना बढ़कर 90 हजार करोड़ का घाटा यह सरकार हमें देकर गई है।

सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी की राजस्थान में जब जब सरकार आई, किसानों के हित में काम किया। चाहे भैरो सिंह शेखावत हो, वसुंधरा राजे या मेरे इस तीन महीने का कार्यकाल। हमने सबसे ज्यादा काम किसान के हितों के लिए किया। किसान हमारे देश प्रदेश को आगे लाने में मदद करते हैं। राजस्थान के किसान सभी तरह की फसल उगाते हैं। कई फसलों में हम अव्वल है।

Post Comment

Comment List

Latest News

विरासत टैक्स एवं निजी सम्पत्ति सर्वे पर विवाद विरासत टैक्स एवं निजी सम्पत्ति सर्वे पर विवाद
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जनता के बीच जिस तरह के मुद्दों को लेकर चर्चा में हैं, उनमें देश विकास से...
एंक्रिप्शन तोड़ने के लिए मजबूर किया, तो हम भारत में काम करना बंद देंगे : व्हाट्स ऐप
बीड़ी, सिगरेट, गुटका स्मारक से बाहर ही रखे, इनके दाग अच्छे नहीं
आधे नाले भी नहीं हुए साफ, ग्रेटर महापौर ने दिखाई सख्ती
अनंतनाग सीट पर चुनाव तिथि पुनर्निर्धारण की मांग को लेकर महबूबा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
अमेरिका ने भारत की तीन कंपनियों पर लगाया बैन, ईरान की मदद पर बौखलाया
शहर में बीचों-बीच खूबसूरत जंगल, देखकर विश्वास नहीं होता : द्रविड़