लोकसभा की सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगा इंडियन नेशनल लोकदल: अभय सिंह चौटाला

कहा- प्रदेशवासी अबकी बार कांग्रेस को भी सत्ता से दूर रखेंगे

लोकसभा की सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगा इंडियन नेशनल लोकदल: अभय सिंह चौटाला

चौटाला ने कहा कि पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों का चयन करने के लिये पांच सदस्यों की टीम बनायी है और सौ से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। 

चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने गुरुवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चौटाला ने कहा कि पार्टी ने लोकसभा उम्मीदवारों का चयन करने के लिये पांच सदस्यों की टीम बनायी है और सौ से ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। 

हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान 91 सदस्यों का उपस्थित होना असंवैधानिक कार्य था, जबकि नियमों के अनुसार सदन में सदस्यों की संख्या 90 से अधिक नहीं हो सकती।

उन्होंने आरोप लगाया कि जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने गठबंधन टूटने के बाद भी व्हिप जारी कर पार्टी सदस्यों को गैरहाजरी के निर्देश दिए ताकि भाजपा की मदद की जा सके। जजपा के पाँच सदस्यों के ही सदन में उपस्थित रहने पर उन्होंने कहा कि जो लोग धोखा देते हैं, वे धोखा खाते भी हैं। अंत में पार्टी के दो ही विधायक बचने वाले हैं, जो पारिवारिक सदस्य हैं।

उन्होंने दावा किया कि मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा इसलिए देना पड़ा क्योंकि सर्वे रिपोर्ट में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिल रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रदेशवासी अबकी बार कांग्रेस को भी सत्ता से दूर रखेंगे क्योंकि कांग्रेस में भी गहरे विवाद हैं।

उन्होंने कहा कि दलबदल के विरोध में चुनाव आयोग को एक सख्त कानून बनाना चाहिये ताकि चुनाव बाद पार्टी बदलने पर रोक लगे। उन्होंने कहा कि अगर दल बदल पर रोक लग जाये तो ईडी और सीबीआई का डर खत्म हो जायेगा। उन्होंने एक राष्ट्र एक चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि यह बात भाजपा सिर्फ भ्रम पैदा करने के लिए कह रही है। 

Read More  जदयू नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे प्रदेश भाजपा नेता अब दूसरे राज्यों में भाजपा की जीत में जुटे
राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को उड़ीसा भेजा गया है। वह रविवार को वहां के लिए रवाना हो...
मोदी का नेहा हत्याकांड के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला, कानून-व्यवस्था में विफलता के लिए सत्तारूढ़ पार्टी की आलोचना की 
पीसीसी में पसरा सन्नाटा, कांग्रेस नेता जिलों में व्यस्त
रोडवेज के डिपो में पकड़ा डीजल चोर गिरोह
सूखा राहत आवंटन को लेकर कर्नाटक फिर जाएगा सुप्रीम कोर्ट : सुरजेवाला
जातिगत समीकरणों ने बदली चुनावी हवा, जीत के मार्जिन पर पड़ेगा असर
केन्या में बाढ़ से अब तक 76 लोगों की मौत, 19 लापता