सीपी जोशी का बतौर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एक साल पूरा; विवादों-गुटबाजी से दूर रहे, राजस्थान में सत्ता वापसी हुई

सीपी जोशी का बतौर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एक साल पूरा; विवादों-गुटबाजी से दूर रहे, राजस्थान में सत्ता वापसी हुई

प्रदेश में भजन लाल सरकार बनने के बाद चर्चा थी कि प्रदेशाध्यक्ष का चेहरा बदला जाएगा, लेकिन केन्द्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनावों में जीत कायम रखने का भरोसा दिखाकर बरकरार रखा। 

जयपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में सीपी जोशी का एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया। चुप रहकर, बिना लाइम लाइट में आए काम करने के लिए पार्टी में चर्चित हुए जोशी तत्कालीन भाजपा में उस वक्त अध्यक्ष बनाए गए जब चुनाव के नौ माह बाकी थे। प्रदेश भाजपा में गुटबाजी तब अंदर खाने हावी थी। तब जोशी ब्राह्मण और निर्गुट चेहरे के रूप में लाए गए। विवादों से दूर रहे और गुटबाजी को समाप्त करने में काफी हद तक सफल भी रहे। सबको साथ लेकर चलने के फार्मूले पर काम किया। प्रदेश में एकाध पदाधिकारियों को छोड़कर चुनाव से पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों की टीम भी नहीं बदली। चुनाव में पार्टी की नीति को फोलो किया। पीएम नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पसंदीदा चेहरों में शामिल जोशी उनकी कसौटी पर खरे उतरे, जिसके चलते मोदी के दौरों-रोड शो में उनके साथ दिखे। उनके नेतृत्व में भाजपा ने कांग्रेस को पछाड़कर सत्ता में वापसी की। प्रदेश की नई टीम भी उन्होंने विधानसभा चुनावों के बाद ही बनाई।

प्रदेश में भजन लाल सरकार बनने के बाद चर्चा थी कि प्रदेशाध्यक्ष का चेहरा बदला जाएगा, लेकिन केन्द्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनावों में जीत कायम रखने का भरोसा दिखाकर बरकरार रखा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

गुजरात-राजस्थान में नशीली दवा बनाने वाली प्रयोगशालाओं का भंडाफोड़ गुजरात-राजस्थान में नशीली दवा बनाने वाली प्रयोगशालाओं का भंडाफोड़
अभियान में सात व्यक्ति गिरफ्तार किए गए हैं और सरगना की पहचान कर ली गयी है। अब जांच एजेन्सी इन...
आईजी की फाइव स्टार टीमें : साइक्लोनर, टोरमाडो और तीसरी आंख जैसी पांच टीमों से अपराध और अपराधी पर कसा शिकंजा
8 साल का हिमांशु सैनी गांधी नगर थाने का बना सीआई
दिल्ली सिंहासन के लिए मरुप्रदेश की सियासत पच्चीसी
चारदीवारी में गंदा पानी हो रहा सप्लाई, लोग परेशान
प्रदेश के 33 हजार से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन की पहल
रोहिणी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे लालू चुनाव