तेलंगाना में प्लास्टिक उद्योग में लगी भीषण आग, दमकल ने आग पर पाया काबू
पेनोइल गोदाम में सुबह भीषण आग लग गयी
आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच जारी है।
रंगारेड्डी। तेलंगाना में रंगारेड्डी जिले के मायलारदेवपल्ली के साईबाबा नगर स्थित विमल प्लास्टिक उद्योग में सुबह भीषण आग लग गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर दमकल की 2 गाड़ियां आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच जारी है।
एक अन्य घटना में मेडचल मल्काजगिरी जिले के कटेदान औद्योगिक क्षेत्र के अंदर आरटीसी कॉलोनी में स्थित पेनोइल गोदाम में सुबह भीषण आग लग गयी। आग लगते ही तेल गोदाम से निकलने वाली तेज आवाज से स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गयी। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
Comment List