बांसवाडा सीट पर रोचक घटनाक्रम : लोकसभा और बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी 6 साल के लिए निष्कासित

बांसवाडा सीट पर रोचक घटनाक्रम : लोकसभा और बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी 6 साल के लिए निष्कासित

बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट और बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेसी प्रत्याशी अरविंद डामोर और कपूर सिंह ने अपनी ही पार्टी के साथ रोचक घटनाक्रम कर दिया।

जयपुर। बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट और बागीदौरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेसी प्रत्याशी अरविंद डामोर और कपूर सिंह ने अपनी ही पार्टी के साथ रोचक घटनाक्रम कर दिया। इससे पहले बीती रात राजस्थान के प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने कांग्रेस का बाप पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर ऐलान किया था। इसके बाद यहीं तय था कि बांसवाड़ा से बीजेपी और बाप के बीच में सीधा मुकाबला होगा। अगले दिन सोमवार को सारे समीकरण एकदम बदल गए। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि के समय कांग्रेसी प्रत्याशी अरविंद डामोर ने अपना नामांकन नहीं लिया है। विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी कपूर सिंह ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया। अरविंद और कपूर ने बीती रात से अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया। इसके अलावा वह किसी के भी संपर्क में नहीं है। इधर, इस सियासी घटनाक्रम पर प्रदेश कांग्रेस ने दोनों उम्मीदवारों की अनुशासनहीनता पर उन्हें 6 साल के लिए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। साथ ही तकनीकी तौर पर आदिवासी पार्टी बाप को समर्थन दे दिया है। इस समीकरण के आधार पर अब बीजेपी के महेंद्रजीत सिंह मालवीय और बाप के राजकुमार रोत के बीच सीधी टक्कर है।

Post Comment

Comment List

Latest News