कड़े मुकाबले वाली बांसवाड़ा और जालौर सीट पर मोदी का दौरा : बांसवाड़ा में भाजपा का पहली बार बाप पार्टी से मुकाबला

गहलोत के बेटे ने जालौर में रोचक बनाया चुनाव

कड़े मुकाबले वाली बांसवाड़ा और जालौर सीट पर मोदी का दौरा : बांसवाड़ा में भाजपा का पहली बार बाप पार्टी से मुकाबला

दूसरे चरण में राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान 26 अप्रैल को होने हैं। पहले चरण के चुनाव प्रचार में मोदी पांच लोकसभा सीटों को साधने आए थे।

जयपुर। दूसरे चरण में राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान 26 अप्रैल को होने हैं। पहले चरण के चुनाव प्रचार में मोदी पांच लोकसभा सीटों को साधने आए थे। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार की शुरूआत उन्होंने बांसवाड़ा और जालौर से की है। बांसवाड़ा में पिछली बार भाजपा के कनकमल कटारा प्रत्याशी थे और जीत कर सांसद बने थे। तब यहां मुकाबला कांग्रेस से था लेकिन इस बार यहां भाजपा का पहली बार बाप यानी भारत आदिवासी पार्टी से चुनावी मुकाबला है। कांग्रेस ने यहां बाप कोगठबंधन में सीट तो दी है, लेकिन कांग्रेस के अरविन्द डोमार ने पार्टी के निर्णय के विपरीत मैदान में अपनी मौजूदगी बरकरार रखी है। भाजपा ने यहां कांग्रेस से भाजपा में आए बागीदौरा के पूर्व विधायक महेन्द्रजीत सिंह मालवीय को मैदान में उतारा है। भाजपा ने यहां आदिवासी पार्टी के सामने आदिवासी वर्ग के ही बड़े चेहरे माने जाने वाले मालवीय पर भरोसा जताया है। यहां आदिवासी वर्ग के वोट की अहमियत के चलते मोदी सभा करने आए हैं। वहीं दूसरी ओर जालौर में भी उनकी रविवार को सभा हुई है। जालौर में भी भाजपा पिछले चुनाव में जीती थी और देवजी पटेल सांसद बने थे। लेकिन इस बार पार्टी ने नए चेहरे सिरोही के पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी को टिकट देकर आम कार्यकर्ताओं को तवज्जो देने का मैसेज दिया है। यह सीट हॉट इसलिए भी बनी हैं कि यहां पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। खुद गहलोत रणनीतिकार बने हैं। पिछली बार वैभव जोधपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन भाजपा के गजेन्द्र सिंह शेखावत से चुनाव हार गए थे। जालौर सीट पर गहलोत की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। इसलिए इस सीट पर मुकाबला कांटे का बना है। यहां मोदी के आने से भाजपा को उम्मीद है कि उन्हें फायदा होगा और फिर से वे इस सीट पर अपनी जीत बरकरार रख सकेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

मदन दिलावर ने संभाली चुनाव-प्रचार की कमान, बीजेपी के मंडल कार्यकर्ताओं की ली बैठक मदन दिलावर ने संभाली चुनाव-प्रचार की कमान, बीजेपी के मंडल कार्यकर्ताओं की ली बैठक
पार्टी जीतेगी तो प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी और सांसद भी हमारा होगा, तो फिर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी...
मोदी की तरह जुमले नहीं छोड़ती कांग्रेस, सत्ता में आने पर किसानों का कर्जा होगा माफ : सैलजा 
अवसर मिलने पर आकाश छू सकती है लड़कियां : कलराज 
लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद डोटासरा, पायलट के सियासी भविष्य पर सबकी नजरें
म्यांमार में भीषण गर्मी के कारण 50 लोगों की मौत
वोटबैंक के लिए आरक्षण खत्म करने की साजिश में लगी हैं कांग्रेस : मोदी
बाजार में बढ़ी खरबूजा-तरबूज की मांग, शरीर में पानी की कमी को करता है पूरा