भाजपा ने कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र को बनाया उम्मीदवार

रायबरेली सीट से दिनेश प्रताप सिंह को दिया टिकट

भाजपा ने कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र को बनाया उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी की आज यहां जारी 17वीं सूची में कैसरगंज और रायबरेली सीट के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए।

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के दौरान विवादों में घिरे बृजभूषण शरण सिंह को टिकट नहीं देकर उनके कनिष्ठ पुत्र को कैसरगंज से भाजपा का टिकट दिया गया है।

रायबरेली सीट से दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया गया है।

Read More जनवरी से मार्च 2024 की तिमाही में बेरोजगारी दर 6.7 प्रतिशत पर

Post Comment

Comment List

Latest News