आम जनता के लिए राहत की खबर, सरकार ने प्याज पर लगाया 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क, चने में भी छूट
प्याज का निर्यात नहीं करने का फैसला किया है
देश में प्याज की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध रहे। बढ़ती मांग के अनुरूप सप्लाई में कमी ना आए और कीमतें भी नियंत्रित रहे।
नई दिल्ली। देश में चुनाव चल रहा है। इसी बीच आम जनता के लिए एक राहत की खबर है। चुनाव के बीच सराकर ने प्याज के निर्यात को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। सरकार ने प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाया है। वैसे तो देश से प्याज के एक्सपोर्ट पर बैन लगा हुआ है, लेकिन कुछ चुनिंदा देशों को प्याज का निर्यात किया जा रहा है। इसमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे कुछ देश शामिल है। देश में गर्मीयों में बढ़ती मांग के कारण सरकार ने प्याज का निर्यात नहीं करने का फैसला किया है, ताकि देश में प्याज की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध रहे। बढ़ती मांग के अनुरूप सप्लाई में कमी ना आए और कीमतें भी नियंत्रित रहे।
वित्त मंत्रालय के जारी नोटिफिकेशन के अनुसार देश से प्याज के एक्सपोर्ट पर 40 प्रतिशत शुल्क देना होगा। ये अधिसूचना 4 मई से लागू हो चुकी है। सरकार ने पिछले साल भी प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत की एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई थी। इसके अलावा देश में चना दाल की कमी को पूरा करने के लिए देसी चने के आयात पर शुल्क छूट देने का फैसला किया है। विदेशों से आने वाली पीली मटर पर भी सरकार कोई शुल्क नहीं लेगी। देसी चना और पीली मटर का उपयोग देश में बेसन की आपूर्ति को पूरा करने के किया जाता है।
Comment List