पीयूष गोयल के पास 110 करोड़ की संपत्ति, पत्नी ने कई कंपनियों में कर रखे है करोड़ों निवेश
कई कंपनियों में 10.29 करोड़ रुपये किए हुए हैं
पीयूष के पास 2.27 लाख रुपये नकदी के रूप में हैं। उनके बैंक खातों में 5.46 करोड़ रुपये जमा है। हलमनामे में बताया गया कि उन्होंने कई कंपनियों में 10.29 करोड़ रुपये किए हुए हैं।
नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव हो रहे है। भाजपा ने महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर से सीट से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को भाजपा से उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने अपना नामांकन कर दिया है। गोयल के चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। हलफनामे में कई रौचक जानकारियां मिली है। गोयल ने बताया कि उनके नाम करीब 110 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके परिवार के नाम पर भी कई मकान और वाहन हैं।
गोयल ने शपथ पत्र में बताया कि उनके पास कुल 110.95 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 2010 में उनके पास 30.34 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। इसके हिसाब से उनकी संपत्ति में बीते 14 साल में करीब 80 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पीयूष के पास 2.27 लाख रुपये नकदी के रूप में हैं। उनके बैंक खातों में 5.46 करोड़ रुपये जमा है। हलमनामे में बताया गया कि उन्होंने कई कंपनियों में 10.29 करोड़ रुपये किए हुए हैं।
उनकी पत्नी सीमा की आय
हलफनामे के अनुसार उनकी पत्नी सीमा गोयल की आय में भी बढ़ोतरी हुई है। 2022-23 में सीमा की आया 70.96 लाख रुपये हो गई, जो कि 2020-21 में 67.26 लाख रुपए थी। सीमा गोयल के बैंक खातों में छह करोड़ रुपये जमा हैं। सीमा ने 27.23 करोड़ रुपये कई कंपनियों में निवेश कर रखे हैं। उनके पास 5581.42 ग्राम सोना के आभूषण, 1.5 किलो ग्राम चांदी और 690.65 कैरेट हीरा है। इनकी कुल कीमत 3.70 करोड़ रुपये बताई गई है।
Comment List