बड़ा सवाल - इतनी लचर व्यवस्था क्यों? अब आया प्रशासन हरकत में

अस्पताल प्रशासन ने महिला वार्ड में महिला कर्मियों को किया तैनात

बड़ा सवाल - इतनी लचर व्यवस्था क्यों? अब आया प्रशासन हरकत में

नवीन अस्पताल में पांच माह में ही दो युवतियां हो चुकी छेड़छाड़ की शिकार।

कोटा। नवीन चिकित्सालय में पिछले पांच माह में दो युवतियों के साथ संविदा कर्मियों द्वारा छेड़छाड़ के बाद आखिरकार प्रशासन जागा और अब महिला वार्ड में महिला नर्सिंग कर्मियों की ड्यूटी लगाने और 20 सुरक्षा गार्ड बढाए गए। उल्लेखनीय है कि जनवरी माह में  जनवरी पहले सप्ताह में  मनोरोग विभाग के वार्ड में मानसिक रूप से बीमार एक युवती के साथ एक सफाई कर्मी द्वारा छेड़छाड़ की शर्मनाक घटना के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कागजी दावे तो बहुत किए लेकिन उनको धरातल पर नहीं ला पाए।  जिससे 2 मई को एक बार फिर शर्मनाक घटना हो गई। 2 मई को नवीन चिकित्सालय शिशुवार्ड में भर्ती अपनी परिजन से मिलने आई नाबालिग पड़िता के साथ संविदा नर्सिंग कर्मी  अनुज कराड ने छेड़छाड़ की इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और तुरंत संविदा कर्मी को हटा दिया। वहीं पुलिस ने पोक्सो में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। लेकिन सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न यह है कि दो बड़ी घटनाएं होने के बावजूद मेडिकल अस्पताल प्रशासन इसको लेकर कितना गंभीर है। उल्लेखनीय है कि जनवरी में मनोरोग विभाग में इलाज के लिए आई युवती के साथ सफाई कर्मी ने छेड़छाड़ की थी उस समय अस्पताल प्रशासन ने कई दिन तक बैठके लेकर व्यवस्थाओं को चाकचौबंद करने और  सुरक्षा कर्मी बढ़ाने के दावे किए थे लेकिन वो दावे मनोराग विभाग में 28 अप्रैल को मेथाडॉन सिरप की 15 बोतले चोरी होने के बाद खोखले साबित हो गए। कारण जहां से यह बोतले चुराई गई वहां सुरक्षा कर्मी ही तैनात नहीं थे। जबकि युवती के छेड़छाड की घटना के बाद वहां सुरक्षा कर्मी 24 घंटे तैनात करने का दावा किया गया था। नवीन चिकित्सालय पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बना रहता है। कभी यहां एमआरआई मशीन खराब हो जाती है तो कभी यहां वार्ड में सफाई और पंखों व्यवस्था नहीं होने से मरीज परेशान नजर आते है। सबसे ज्यादा शर्मनाक घटना तो यहां आए मरीज और परिजन सुरक्षित नहीं आए दिन यहां चोरी की घटना होती है। सबसे शर्मनाक तो यहां दो युवतियों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना है। 

नवज्योति ने नवीन चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. आर पी मीणा से सवाल कर व्यवस्थाओं में सुधार की ली जानकारी
- प्रश्न 1 :  अस्पताल में दो बार युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटना हो गई फिर अस्पताल प्रशासन क्यों नहीं सर्तक हुआ।
उत्तर : जनवरी में मनोरोगी युवती के साथ सफाई कर्मी द्वारा छेड़छाड़ के मामले के बाद से ही अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढाई गई है।
- प्रश्न 2 :  शिशु रोग विभाग में 2 मई को हुई नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के बाद सुरक्षा के क्या कदम उठाए।
उत्तर :  संविदा नर्सिंग कर्मी को हटा दिया गया। साथ ही अस्पताल मैन पावर सप्लाई करने वाले ठेकेदार के सुपरवाइजर सत्यनारायण गुर्जर को भी पाबंद किया है। शिशुरोग विभागाध्यक्ष से वार्ता कर अब वार्ड में पुरुष नर्सिंग कर्मी के स्थान पर महिला नर्सिंग कर्मी ही तैनात करने के आदेश जारी कर दिए है। साथ ही हर वार्ड के बाहर सुरक्षा गार्ड तैनात किए है। जिससे इस प्रकार की घटना की पुर्नावृति नहीं हो।
- प्रश्न 3 : अस्पताल में घटना के बाद कितने सुरक्षा कर्मी बढ़ाए कुल कितने सुरक्षा कर्मी वर्तमान में काम कर रहे है।
उत्तर : 5 मई से 20 सुरक्षा गार्ड और लगाए है। अस्पताल में पहले 59 सुरक्षा गार्ड व्यवस्थाओं को संभाल रहे है। अब कुल 79 गार्ड पूरे अस्पताल की सुरक्षा करेंगे।
- प्रश्न 4 : नर्सिंग स्टाफ व वार्ड इंचार्ज को क्या सावधानी बरतने के निर्देश दिए। 
उत्तर :  सभी नर्सिंग आफिसर और स्टाफ को इस प्रकार की घटना दूबारा नहीं हो इसके लिए पाबंद किया है। साथ महिला वार्ड में महिला नर्सिंग कर्मियों की तैनाती करने के लिए पाबंद किया है। किसी भी घटना की सूचना तुरंत देने के लिए पाबंद  किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकतंत्र की बातें करते है मोदी, लोकतांत्रिक मूल्यों का खुद पालन नहीं करते : खड़गे लोकतंत्र की बातें करते है मोदी, लोकतांत्रिक मूल्यों का खुद पालन नहीं करते : खड़गे
महाराष्ट्र की सरकार धोखा और विश्वासघात के आधार पर बनाई गई है, जिसका समर्थन खुद मोदी कर रहे हैं। वह...
भविष्य को नई दिशा देकर प्रदेशवासी राष्ट्र के विकास में निभाएं सक्रिय भागीदारी : देवनानी 
राहुल गांधी को 21 बार लॉन्च कर चुकी सोनिया गांधी, भ्रष्टाचारी कांग्रेस को अच्छे से समझती है जनता : भजनलाल
राहुल गांधी को मालूम नहीं अपना इतिहास, घमंडिया गठबंधन बनाकर सरकार बनाने का देख रहे है सपना : यादव
लोकसभा चुनावों के बाद सरकार में होगी राजनीतिक नियुक्तियां, संगठन में बेहतरीन काम करने वालों को मिलेगा पुरस्कार
भाजपा का विभाजनकारी सपना कभी नहीं होगा सच, नफरत के बीज बो रहे हैं मोदी : स्टालिन
दो पाटों के बीच पिस रही जनता, किसको सुनाएं अपना दुखड़ा?