देश में संविधान-लोकतंत्र बचाने की चल रही है जंग, 10 साल की राजनीति में आया बहुत बदलाव : सैलजा

सरकार किसानों को बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा नहीं दे रही और धनाड्

देश में संविधान-लोकतंत्र बचाने की चल रही है जंग, 10 साल की राजनीति में आया बहुत बदलाव : सैलजा

सरकार किसानों को बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा नहीं दे रही और धनाड्यों के लाखों-करोडों रुपये के कर्जे माफ कर दिये जाते हैं।

चंडीगढ़। हरियाणा सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि 10 साल की राजनीति में बहुत बदलाव आया है। देश में अब संविधान और लोकतंत्र बचाने की जंग चल रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार जनता के हित में कोई काम करने के बजाय  उसके साथ पोर्टल-पोर्टल खेल रही है। सैलजा ने दर्जनों गांवों का दौरा कर कार्यक्रमों में भाग लिया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सरकार किसानों को बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा नहीं दे रही और धनाड्यों के लाखों-करोडों रुपये के कर्जे माफ कर दिये जाते हैं। सबका साथ, सबका विकास का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने जब सरपंचों के सारे को अधिकार ही छीन लिये, तो गांवों में विकास कैसे होगा। 

इस सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार जनहित के मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय जनता को मुद्दों से भटकाकर देश और समाज में धर्म के नाम पर बंटवारे की बात करती है। सैलजा ने गांव भंभूर से चुनावी दौरा शुरू किया। वह जिस-जिस गांवों में गयीं, वहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। युवाओं में उत्साह देखते ही बनता था। महिलाओं ने सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया। 

Tags: kumari

Post Comment

Comment List

Latest News