Sonia Gandhi का दिल्ली वासियों के नाम संदेश- यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का है

आपका एक वोट रोजगार बनाएगा

Sonia Gandhi का दिल्ली वासियों के नाम संदेश- यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का है

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश में संविधान और लोकतंत्र बचाने का है।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश में संविधान और लोकतंत्र बचाने का है। सोनिया गांधी ने कहा कि आपका हर एक वोट रोजगार बनाएगा, महंगाई कम करेगा और महिलाओं को सशक्त करेगा। 

सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश में कहा कि "मेरे प्यारे दिल्ली वासियों, यह एक बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव बेरोज़गारी, महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। आपको इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी है। आपका हर एक वोट रोज़गार बनाएगा, महंगाई कम करेगा, महिलाओं को सशक्त करेगा और एक सुनहरे भविष्य में समता और बराबरी का भारत बनाएगा। मैं आपसे अपील करती हूं कि कांग्रेस और INDIA गठबंधन के उम्मीदवारों को दिल्ली की सातों सीटों पर भारी मतों से विजयी बनाइए।"

Post Comment

Comment List