मोदी मंत्रिपरिषद में विभागों का बंटवारा, राजनाथ, सीतारमण और गडकरी को पुराने मंत्रालयों की ही जिम्मेदारी

विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी दोबारा सौंपी गई है

मोदी मंत्रिपरिषद में विभागों का बंटवारा, राजनाथ, सीतारमण और गडकरी को पुराने मंत्रालयों की ही जिम्मेदारी

नितिन गडकरी को लगातार तीसरी बार सड़क परिवहन मंत्रालय सौंपा गया है, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय और एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी दोबारा सौंपी गई है। 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने तीसरे कार्यकाल में निरंतरता और अनुभव पर जोर देते हुए ज्यादातर मंत्रियों के विभाग उन्हें दोबारा सौंप दिया है। अमित को एक बार फिर गृहमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि राजनाथ सिंह फिर से रक्षा मंत्री बनाए गए हैं। नितिन गडकरी को लगातार तीसरी बार सड़क परिवहन मंत्रालय सौंपा गया है, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय और एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी दोबारा सौंपी गई है। 

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक बार फिर कैबिनेट में शामिल कर उनके पुराने मंत्रालय स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। राजस्थान के कोटे से मंत्री बनाए गए भूपेन्द्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय, गजेंद्र शेखावत को संस्कृति और पर्यटन मंत्री, वहीं अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भागीरथ चौधरी को कृषि राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। मनोहर लाल को ऊर्जा मंत्रालय, हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम मंत्रालय, पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय, अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय, सूचना प्रसारण मंत्रालय, शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालयमंत्रालय, धर्मेंद्र प्रधान को एचआरडी मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। 

मोदी टीम में प्रदेश के ये चार भूपेन्द्र यादव पर्यावरण
54 साल के भूपेन्द्र यादव अलवर से सांसद बने हैं। ग्रेजुएट शिक्षा प्राप्त हैं। मोदी -2 सरकार में भी श्रम एवं पर्यावरण मंत्री रहे। पहले राज्यसभा से चुनकर मोदी सरकार में मंत्री बने थे। अब दूसरी बार पर्यावरण मंत्री बने हैं। उन्हें संगठन में कई राज्यों में काम करने का लंबा अनुभव है। राजस्थान सहित हरियाणा की राजनीति में अच्छी पकड़। यादव बेल्ट में समाज का बड़ा चेहरा।

गजेन्द्र शेखावत संस्कृति और पर्यटन
56 साल के शेखावत ने जोधपुर सीट से जीत की हैट्रिक बनाई है। मोदी सरकार में लगातार तीसरी बार मंत्री बने।  दर्शन शास्त्र में स्राकोत्तर, एमफिल शिक्षा प्राप्त हैं।  संघ की इकाई सीमा जनकल्याण समिति के लिए कई सालों काम किया। एबीवीपी से जुड़े रहे। मोदी-1 सरकार में कृषि राज्यमंत्री, मोदी-2 सरकार में जलशक्ति मंत्री रहे। 

Read More Foreign Exchange Reserves: 10.8 अरब डॉलर गिरकर पहुंचा 690.4 अरब डॉलर पर 

अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्री (स्व. प्रभार)
70 साल के मेघवाल बीकानेर लोकसभा सीट से चौथी बार सांसद बने हैं। स्नाकोत्तर शिक्षा प्राप्त हैं, राजस्थान में आईएएस रह चुके हैं। मोदी-2 सरकार में कानून एवं न्याय, संस्कति एवं संसदीय कार्यमंत्री रहे। मोदी ने फिर से उन्हें कानून मंत्रालय का जिम्मा दिया है। राजस्थान में भाजपा का एससी वर्ग का बड़ा चेहरा हैं। निर्विवाद होने के साथ ही सामान्य छवि के लिए जाने जाते हैं।   

Read More कांग्रेस सभी 7 सीटों पर अपने बल पर लड़ेगी चुनाव, रणनीति पर की चर्चा : डोटासरा

भागीरथ चौधारी कृषि राज्य मंत्री
69 साल के भागीरथ चौधरी दूसरी बार अजमेर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर आए हैं। 12 वीं तक शिक्षा प्राप्त हैं। पूर्व में दो बार किशनगढ़ से विधायक भी रह चुके हैं। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष भी हैं। पहली बार मोदी सरकार में मंत्री बन रहे हैं। राजस्थान की जाट बैल्ट में जीतकर आने वाले एक मात्र सांसद हैं। ऐसे में जाट वर्ग के रूप में प्रतिनिधित्व मिला है। 

Read More कश्मीर में घृणित है श्रमिक की हत्या, इसकी करनी चाहिए निंदा : उमर 

 

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

किसी नेता के बच्चे अच्छा काम कर रहे तो टिकट देने में हर्ज नहीं : रंधावा किसी नेता के बच्चे अच्छा काम कर रहे तो टिकट देने में हर्ज नहीं : रंधावा
हमने सेंट्रल इलेक्शन कमेटी को सातों सीटों पर नाम सौंप दिए हैं। क्षेत्रीय दलों से गठबंधन दिल्ली में है। बैठक...
भजनलाल शर्मा ने गार्सेटी से की मुलाकात, निवेश के लिए किया आमंत्रित
भाजपा में हिम्मत है तो 10 महीने के काम के आधार पर लड़े उपचुनाव : जूली
उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे भजनलाल शर्मा
दीए और पटाखों की वैराइटी से जगमगाया बाज़ार
प्रियंका गांधी 23 को वायनाड से करेंगी नामांकन, राहुल गांधी सहित पार्टी के प्रमुख नेता रहेंगे मौजूद
सफाई कर्मचारी भर्ती में अनुभव में छूट की मांग को लेकर विकलांगों का डीएलबी पर धरना