कांग्रेस सभी 7 सीटों पर अपने बल पर लड़ेगी चुनाव, रणनीति पर की चर्चा : डोटासरा

सचिन पायलट विदेश यात्रा पर होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाए

कांग्रेस सभी 7 सीटों पर अपने बल पर लड़ेगी चुनाव, रणनीति पर की चर्चा : डोटासरा

बैठक के बाद डोटासरा ने बताया कि सब लोगों से चर्चा की है। चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई है। भाजपा का सत्ता का दुरुपयोग करना, ट्रांसफर की धमकी देना हमारे और जनता के संज्ञान में है।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव की तैयारियों के स्टेट कॉर्डिनेशन कमेटी की पीसीसी में  बैठक हुई। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा की अगुवाई में हुई बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कमेटी के 9 नेता बैठक में मौजूद रहे। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट विदेश यात्रा पर होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाए।

बैठक के बाद डोटासरा ने बताया कि सब लोगों से चर्चा की है। चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई है। भाजपा का सत्ता का दुरुपयोग करना, ट्रांसफर की धमकी देना हमारे और जनता के संज्ञान में है। हमारे कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। जनता के मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी 10 महीना से लड़ रही है। हमने यह सारी रणनीति बनाई है। सभी विधानसभा क्षेत्र में सीनियर कोऑर्डिनेटर प्रभारी पर्यवेक्षक बनाकर तैयारी कर ली है। हमारे प्रमुख नेताओं से चर्चा के बाद अशोक गहलोत, सीपी जोशी, तीनों सांसद और बाकी सीटों पर भी जिला अध्यक्ष तमाम नेताओं से चर्चा करने के बाद हमने एक रणनीति बनाई है। 10 महीने में भाजपा सरकार ने राजस्थान का बेड़ा गर्ग किया है। वह लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। केंद्र सरकार के 10 साल की असफलताओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे। 

हमारी सरकार में चिरंजीवी योजना शुरू की थी, कई योजनाएं बंद कर दी है, केवल समीक्षा के नाम से सीबीआई, इनकम टैक्स की धमकी के आधार पर ये लोग राज करना चाहते हैं। जितने भी ट्रांसफर हुए हैं, उनमें भ्रष्टाचार की बू आ रही है। सारी जनता जान चुकी है। सरकार को कौन चला रहा है। इसका रिमोट कंट्रोल किसके पास है। जनता को पता है करीब 40 करोड़ रुपए विदेश यात्रा पर मुख्यमंत्री पर खर्च कर दिए और एक रूपए का इन्वेस्टमेंट भी लेकर के नहीं आए हैं। पहली बार देखा है कि कोई विदेश से न्यौता देकर के आते है, उस पर स्वागत किया जाता है और मुख्यमंत्री के स्वागत में 50 लोग नहीं आते हैं। राजस्थान के लोगों की गाढ़ी कमाई को बर्बाद कर रहे हैं। इस चुनाव में राजस्थान की जनता चुनाव करने चाहिए। हम सातों सीटों पर तैयारी पूरी है। हमने कैंडिडेट कर लिए हैं। हम अलग-अलग सीटों का प्रस्तावित प्लान भेजेंगे। हम सभी सातों सीटों चुनाव लड़ रहे हैं। कोई गठबंधन नहीं होगा। सातों जगह चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 

 

Read More मध्यप्रदेश उपचुनाव: कांग्रेस-भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवार, बुधनी सीट पर सभी की नजर, शिवराज रहे चुके है यहां से विधायक

Tags: dotasara

Post Comment

Comment List

Latest News

किसी नेता के बच्चे अच्छा काम कर रहे तो टिकट देने में हर्ज नहीं : रंधावा किसी नेता के बच्चे अच्छा काम कर रहे तो टिकट देने में हर्ज नहीं : रंधावा
हमने सेंट्रल इलेक्शन कमेटी को सातों सीटों पर नाम सौंप दिए हैं। क्षेत्रीय दलों से गठबंधन दिल्ली में है। बैठक...
भजनलाल शर्मा ने गार्सेटी से की मुलाकात, निवेश के लिए किया आमंत्रित
भाजपा में हिम्मत है तो 10 महीने के काम के आधार पर लड़े उपचुनाव : जूली
उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे भजनलाल शर्मा
दीए और पटाखों की वैराइटी से जगमगाया बाज़ार
प्रियंका गांधी 23 को वायनाड से करेंगी नामांकन, राहुल गांधी सहित पार्टी के प्रमुख नेता रहेंगे मौजूद
सफाई कर्मचारी भर्ती में अनुभव में छूट की मांग को लेकर विकलांगों का डीएलबी पर धरना