सभी पुलिसकर्मी आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का करें प्रयास : साहू

सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का किया आह्वान

सभी पुलिसकर्मी आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का करें प्रयास : साहू

महानिदेशक पुलिस  उत्कल रंजन साहू ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित नववर्ष स्नेह मिलन समारोह में समस्त पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी

जयपुर। महानिदेशक पुलिस उत्कल रंजन साहू ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित नववर्ष स्नेह मिलन समारोह में समस्त पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डीजीपी साहू ने साल 2024 में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों की रोकथाम में पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए सभी पुलिसकर्मियों से नये साल में भी निष्ठापूर्वक अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने एवं प्रदेश में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का आह्वान किया।

साहू ने कहा कि राजस्थान की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए तत्परता से कार्य जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि नये साल में पुलिसकर्मी और पुलिस अधिकारी पूरे जोश और ईमानदारी से राज्य सरकार एवं विभाग द्वारा प्रदत दायित्वों को पूरा करते हुए जनता की सेवा का संकल्प लें।

Post Comment

Comment List

Latest News

जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
सिलचर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सरकार जहां वैश्विक युद्धों के असर...
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत
देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का चर्म रोग संस्थान एसएमएस में तैयार : न्यूनतम दरों पर मिलेगा लाखों का कॉस्मेटिक उपचार, प्रमुख शासन सचिव ने दिए जल्द शुरू करने के निर्देश
जयपुर के कलाकार लाखन सिंह की कला बोलेगी ‘साथ होने’ की भाषा, मुंबई में सोलो प्रदर्शनी 16 मार्च से
कांग्रेस दलित विरोधी सोच वाली पार्टी : सतर्क रहने की जरुरत, मायावती ने कहा- लंबे शासनकाल के दौरान भीमराव आंबेडकर को नहीं दिया उचित सम्मान