कांग्रेस दलित विरोधी सोच वाली पार्टी : सतर्क रहने की जरुरत, मायावती ने कहा- लंबे शासनकाल के दौरान भीमराव आंबेडकर को नहीं दिया उचित सम्मान

समाजवादी पार्टी की सरकार ने भी राजकीय शोक की घोषणा नहीं की

कांग्रेस दलित विरोधी सोच वाली पार्टी : सतर्क रहने की जरुरत, मायावती ने कहा- लंबे शासनकाल के दौरान भीमराव आंबेडकर को नहीं दिया उचित सम्मान

लखनऊ में कांशीराम जयंती से पहले सियासत तेज हो गई है। बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस को दलित विरोधी बताते हुए कहा कि जिसने डॉ. आंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया, वह कांशीराम को देने की बात कैसे कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य दल बसपा को कमजोर करने के लिए कांशीराम के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कांग्रेस को दलित विरोधी सोच वाली पार्टी करार देते हुये कहा कि उसने अपने लंबे शासनकाल के दौरान दलितों के मसीहा और भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार डॉ. भीमराव आंबेडकर को उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस ने आंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया, तो वह अब कांशीराम को इस उपाधि से सम्मानित करने की बात कैसे कर सकती है। मायावती ने एक्स पर जारी बयान में कहा कि कांग्रेस ने केंद्र में सत्ता में रहते हुए कांशीराम के निधन पर एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया था। उस समय उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी की सरकार ने भी राजकीय शोक की घोषणा नहीं की।

उन्होने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दल दलित समाज के नाम पर बने संगठनों का इस्तेमाल कर कांशीराम के नाम को भुनाने की कोशिश करते रहे हैं। अब भी कई दल अलग-अलग हथकंडे अपनाकर कांशीराम द्वारा स्थापित बहुजन समाज पार्टी को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। बसपा सुप्रीमो ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से ऐसी राजनीतिक कोशिशों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से सावधान रहना जरूरी है, जिसकी दलित-विरोधी सोच और मानसिकता के कारण ही बसपा का गठन करना पड़ा। मायावती ने अपने बयान में 15 मार्च 2026 को कांशीराम की जयंती के अवसर पर बसपा द्वारा आयोजित कार्यक्रमों को उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में सफल बनाने की अपील की है।

गौरतलब है कि बसपा के संस्थापक कांशीराम की जयंती 15 मार्च को है। इससे पहले यूपी की सियासत तेज हो गई है। शुक्रवार (13 मार्च) को लखनऊ में राहुल गांधी की मौजूदगी में मंच से प्रस्ताव रखा गया कि बसपा के संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए। इस प्रस्ताव को यूपी विधानसभा चुनाव से पहले दलित वोट बैंक की सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है। लखनऊ में आयोजित मान्यवर कांशीराम जयंती पर सामाजिक परिवर्तन दिवस कार्यक्रम में राहुल गांधी शामिल हुए थे जब ये प्रस्ताव रखा गया तब राहुल गांधी मंच पर मौजूद थे। मंच से ये भी कहा गया कि राहुल गांधी जब भी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे तो ये काम होकर रहेगा। अब इस पर मायावती की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Tags: Congress

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ