100% अंकों की गूंज :पीडब्ल्यूवाला छात्रों की सीबीएसई 10वीं बोर्ड 2026 में रिकॉर्ड सफलता

शानदार परिणाम: फिजिक्सवाला के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं में गाड़े झंडे

100% अंकों की गूंज :पीडब्ल्यूवाला छात्रों की सीबीएसई 10वीं बोर्ड 2026 में रिकॉर्ड सफलता

फिजिक्सवाला (PW) के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। वैभव अरोड़ा, अमोलिक पंडिता और आयुष्मान महापात्रा ने 100% अंक पाकर देश में शीर्ष स्थान हासिल किया। जयपुर विद्यापीठ में आयोजित समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया। अलख पांडेय ने इस सफलता को कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

जयपुर। फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) के लिए आज का दिन गर्व और उत्सव का रहा, जब इसके कई विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए। इनमें कुछ विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत (100%) अंक हासिल कर देश में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में पंजाब के फाजिल्का से वैभव अरोड़ा, गुजरात के अहमदाबाद से अमोलिक पंडिता और ओडिशा के भुवनेश्वर से आयुष्मान महापात्रा शामिल हैं, जिन्होंने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया।

इसके अतिरिक्त, पीडब्ल्यू विद्यापीठ, जो फिज़िक्सवाला के तकनीक-सक्षम ऑफलाइन केंद्र हैं, ने  जयपुर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में शहर के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।  अपने अनुभव साझा करते हुए वैभव अरोड़ा ने कहा, “नियमित तैयारी, सतत अभ्यास और स्कूल व पीडब्ल्यू शिक्षकों के मार्गदर्शन ने मुझे पूर्ण अंक प्राप्त करने में मदद की।”

अमोलिक पंडिता ने बताया, “नियमित रिविजन और मॉक टेस्ट हल करना मेरे लिए 100% अंक लाने में बहुत सहायक रहा।” आयुष्मान महापात्रा ने कहा, “अनुशासन बनाए रखते हुए एक सुव्यवस्थित अध्ययन योजना का पालन करना मेरी सफलता की कुंजी रहा।” परिणामों पर अपने विचार साझा करते हुए अलख पांडेय, संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने कहा, “हम परीक्षा में शामिल हुए सभी विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना करते हैं। विशेष रूप से उन विद्यार्थियों को बधाई, जिन्होंने पूर्ण अंक हासिल किए। ये परिणाम निरंतर प्रयास और सही शैक्षणिक सहयोग प्रणाली को दर्शाते हैं।”

इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में 25 लाख से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए। इन विद्यार्थियों का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि सुनियोजित ऑनलाइन एवं मिश्रित शिक्षण पद्धति शैक्षणिक सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Read More एक फ्रेम में जंगल का रोमांच, किंग राणा और मोर आमने-सामने

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महंगी गाडियों और हाई रिटर्न का लालच देकर करोड़ों की ठगी : हाईकोर्ट ने नहीं दी आरोपी को जमानत, खारिज की याचिका महंगी गाडियों और हाई रिटर्न का लालच देकर करोड़ों की ठगी : हाईकोर्ट ने नहीं दी आरोपी को जमानत, खारिज की याचिका
निवेश घोटाले के आरोपी बंशीलाल को राहत नहीं मिली। राजस्थान हाईकोर्ट ने महंगी कार और हाई रिटर्न का लालच देकर...
ह्यूमिड हीटवेव सेहत के लिए बेहद खतरनाक, कुछ ही घंटों में हो सकता है हीटस्ट्रोक : अध्यन्न
रूस का तुर्की से आग्रह : यूक्रेन से गैस पाइपलाइनों पर हमला नहीं करने की अपील की
शेयर बाजार को वैश्विक कारकों के साथ कंपनियों के तिमाही परिणामों से मिलेगी दिशा, इन शेयरों में दिखेगा जोरदार एक्शन
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में प्रोजेक्ट एक्सपो प्रयोगम : इंडस्ट्री के 15 प्रतिनिधियों ने किया प्रोजेक्ट्स का अवलोकन, स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी देखने को मिली
गौतमबुद्धनगर में श्रम विभाग की सख्त कार्रवाई : 43 संविदाकारों को नोटिस, 10 के लाइसेंस निरस्त
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में 85 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने आजमाया भाग्य : कुछ जगहों पर परीक्षार्थी देरी से पहुंचे, कहीं ड्रेस कोड को लेकर विवाद