अलग-अलग धड़ो में बंटी कांग्रेस : कार्यक्रमों से दूर रहने वाले कांग्रेसियों को चेतावनी, गैर मौजूद रहने का कारण पूछते हुए मांगा स्पष्टीकरण

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सूचीबद्ध कर नामजद शिकायत

अलग-अलग धड़ो में बंटी कांग्रेस : कार्यक्रमों से दूर रहने वाले कांग्रेसियों को चेतावनी, गैर मौजूद रहने का कारण पूछते हुए मांगा स्पष्टीकरण

अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस द्वारा अधिकृत किए गए कार्यक्रमों से दूरी रखने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी। गत दिनों संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित किए गए।

अजमेर। अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस द्वारा अधिकृत किए गए कार्यक्रमों से दूरी रखने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दी चेतावनी। गत दिनों संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के सम्मिलित नहीं होने को शहर अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें गैर मौजूद रहने का कारण पूछते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। डॉक्टर जयपाल ने चेतावनी भी दी है कि यदि उनके द्वारा गैर मौजूद रहने का कारण स्पष्ट नहीं किया जाता है तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को ऐसे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सूचीबद्ध कर नामजद शिकायत की जाएगी। उल्लेखनीय है कि ज्योतिबा फुले और अंबेडकर जयंती के शहर कांग्रेस द्वारा आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के दिन ही शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय जैन और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेंद्र सिंह रलावता ने भी अंबेडकर सर्किल और ज्योतिबा फूले सर्किल पर पहुंचकर अपने-अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम किया, लेकिन इन दोनों ही नेताओं द्वारा और उनके कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर जयपाल के कार्यक्रमों से पूरी तरह से दूरी बनाकर रखी हुई है। अब तक जयपाल के अध्यक्ष बनने के बाद पूर्व अध्यक्ष विजय जैन कभी भी किसी कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हुए हैं। डॉक्टर जयपाल ने ऐसे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जो पूर्व में पदाधिकारी भी रह चुके हैं। चेतावनी दी है कि आगामी नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस संगठन द्वारा उन्ही दावेदारों को चुना जाएगा जो शहर कांग्रेस कमेटी में सक्रिय रहेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन