जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस

एक विपक्षी जिम्मेदार राजनीतिक संगठन की भूमिका निभाने में फिर विफल कांग्रेस

जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस

सिलचर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सरकार जहां वैश्विक युद्धों के असर से देश को बचाने में जुटी है, वहीं कांग्रेस चुनावी हार से हताश होकर अफवाह और डर फैलाने में लगी है। उन्होंने असम में 23,550 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया और राज्य के विकास, युवाओं के अवसर तथा बराक घाटी को लॉजिस्टिक-व्यापार केंद्र बनाने पर जोर दिया।

सिलचर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को असम के अपने दौरे के दूसरे दिन भी कांग्रेस पर तीखे आक्रमण करते हुए कहा कि उनकी सरकार इस समय जहां देश की जनता को दुनिया में हो रहे भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी है, लेकिन मुख्य विपक्षी दल ने चुनावी हार की हताशा में देश के खिलाफ ही मोर्चा खोल रखा है। दक्षिणी असम की बराक घाटी के प्रवेश द्वारा कहे जाने वाले सिलचर में भाजपा की एक जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस विपक्षी एक जिम्मेदार राजनीतिक संगठन की भूमिका निभाने में फिर विफल हुयी  है और जनता में भय पैदा करने में लगा है । मोदी ने विधानसभा के आम चुनाव की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे राज्य के दौरे के पहले दिन गुवाहाटी में एक कार्यक्रम में कांग्रेस पर रसोई गैस को लेकर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया था। प्रधानमंत्री ने सभा से पहले एक कार्यक्रम में  23,550 करोड़ रुपये की विकास और कल्याण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए कहा कि इस समय दुनिया में चारों तरफ और भारत के अड़ोस-पड़ोस में भयानक युद्ध के हालात हैं। उन्होंने कहा,  हमारा प्रयास है कि देश के नागरिकों पर युद्ध का कम से कम प्रभाव पड़े। इस समय कांग्रेस से उम्मीद थी कि वो एक जिम्मेदार राजनीतिक दल की भूमिका निभाए, लेकिन कांग्रेस देश हित के इस महत्वपूर्ण काम में भी फिर एक बार फेल हो गई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी कोशिश कर रही है कि देश में पैनिक क्रिएट (डर उत्पन्न) हो, देश मुश्किल में फंस जाए। और उसके बाद कांग्रेस भर-भर कर मोदी को गाली दे। प्रधानमंत्री ने पहले दिन कोकराझार और गुवाहाटी में दो सभाओं को संबोधित किया था और 24,250 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। कोकराझार की सभा को उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा से संबोधित किया था क्यों की मौसम खराब होने के कारण वह वहां नहीं पहुंच सके थे। प्रधानमंत्री के साथ सिलचर  में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल तथा राज्य के कई मंत्री और पार्टी के नेता उपस्थित थे। मोदी ने सभा में कहा कि कांग्रेस को देश और असम की कोई परवाह नहीं है इसलिए उसके लोगों ने अफवाहों , झूठ-प्रपंच , झूठे रील बनाने का उद्योग खोल रखा है, उसी को हथियार बना दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में जो ताकतें भारत की तेजी से हो रही तरक्की को नहीं पचा पा रहीं हैं,  कांग्रेस उनके हाथ की कठपुतली बनती जा रही है। उन्होंने इसे देश का दुर्भाग्य बताते हुए  असम के हर नागरिक को, हर नौजवानको कांग्रेस से सावधान रहने को कहा।

मोदी ने कहा कि आज मैं सिलचर (की इस सभा) से असम को सावधान-सतर्क भी करना चाहता हूं। आपने कांग्रेस को असम से बाहर किया। आज देश का हर राज्य कांग्रेस को सबक सिखा रहा है। कांग्रेस एक के बाद एक चुनाव हार रही है। अब निकट भविष्य में, कांग्रेस खुद के पराजय के इतिहास की सेंचूरी मारने वाला है। हार की हताशा से भरी कांग्रेस ने देश के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने दिल्ली में हाल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर हुए अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में युवा कांग्रेस के लोगों के अर्धनग्न प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली में सफलतापूर्वक विश्व की एक नई आशा पैदा करने वाला एआई सम्मेलन हुआ। दुनियाभर के नेता, दुनियाभर की टेक्नॉलॉजी कंपनियां, टेक्नॉलॉजी के बड़े-बड़े लीडर दिल्ली आए थे। कांग्रेस ने एआई सम्मेलन  को बदनाम करने के लिए कपड़ा फाड़ प्रदर्शन किया। अब कांग्रेस के पास खुद के कपड़े फाडऩे के सिवा कुछ नहीं बचा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे देश ने कांग्रेस के इस भौंडे और भद्दे प्रदर्शन की आलोचना की लेकिन  कांग्रेस का शाही परिवार  इस कांड को भी अपना मेडल बता रहा है, देश को बदनाम करने वालों की वाहवाही कर रहा है।    प्रधानमंत्री ने कहा कि  ऐसी कांग्रेस, जो देश की विरोधी हो, वो किसी राज्य का भला नहीं कर सकती, वह असम के युवाओं का कभी भला नहीं सोच सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने असम के युवाओं को सिर्फ हिंसा और आतंकवाद के कुचक्र में ही उलझाए रखा था। असम को फूट डालो और राज करो की नीति की प्रयोगशाला बना दिया था। उन्होंने अपने समय में असम के विकास के लिए की गयी पहलों का जिक्र करते हुए कहा कि आज असम के युवाओं के सामने अवसरों का खुला आसमान है। राज्य सेमीकंडक्टर सेक्टर का अहम हिस्सा बन रहा है और यहां अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी से  जुड़ा पारिस्थितिकी तंत्र और प्रतिभाएं तैयार हो रही है। इसी संदर्भ में उन्होंने राज्य में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय प्रबंधन संस्थान जैसे उच्च तकनीकी शिक्षा  संस्थानों , मेडिकल कॉलेज, एम्स और कैंसर अस्पतालों के नेटवर्क की स्थापना का भी जिक्र किया।

Read More दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी: लश्कर कमांडर शब्बीर अहमद लोन गिरफ्तार, बांग्लादेश में बैठकर आईएसआई के इशारे पर बनाया मॉड्यूल

मोदी ने कहा,  अब ऐसी हर ताकत को मुंहतोड़ जवाब देना है, जो असम को पुराने दौर में धकेलने की कोशिश करती है। आज असम शिक्षा और स्वास्थ्य का बहुत बड़ा हब बनकर सामने रहा है। उन्होंने इसके लिए हिमंता सरकार को बधाई दी। उन्होंने  चाय-बागानों में करीब 200 सालों से सेवा दे रहे मजदूर परिवारों को जमीन का कानूनी अधिकार देने के राज्य के निर्णय को सराहते हुए कहा,''अनेक पीढिय़ों के संघर्ष को मुख्यमंत्री हिमंता जी नेआज सम्मान दिया है। ( मुझे खुशी है कि जिनको पहले की सरकारों ने अपने हाल पर छोड़ दिया था, उनकी सुध भाजपा सरकार ने ली है।  उन्होंने कहा कि भूमि का अधिकार मिलने के बाद  लाखों परिवार, केंद्र और राज्य सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं से भी तेजी से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि असम के विकास में बराक घाटी के किसानों और यहां के चाय-बागानों में काम करने वाले श्रमिकों का असम के विकास में बहुत बड़ा योगदान है। मोदी ने कल गुवाहाटी से ही पीएम किसान सम्मान निधि की एक किस्त जारी की थी। इस योजना में अकेले  असम के किसानों को 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा पैसा मिला है।

Read More दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला : अपराध, नशा और महिलाओं के खिलाफ घटनाओं पर सरकार पूरी तरह विफल, देवेन्द्र यादव ने कहा- नए उपराज्यपाल निभाएं सक्रिय भूमिका

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकार के समय  प्रधानमंत्री असम से चुनकर के गए थे, उसके बावजूद यहां के किसानों को एक फूटी कौड़ी नहीं दी गयी थी। सिलचर को बराक घाटी का प्रवेश द्वार बताते हुए कहा कि यहां  इतिहास, भाषा, संस्कृति और उद्यम ने मिलकर अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। यहां बांग्ला बोली जाती है, असमिया की गूँज सुनाई देती है और अन्य जनजातीय परंपराएं भी फुलती-फलती हैं। उन्होंने कहा,' विविधता को अपनी ताकत बनाकर आप सभी भाईचारे के साथ, सछ्वाव के साथ, इस पूरे क्षेत्र का विकास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा , कि बराक घाटी के इसी महत्व को 21वीं सदी में और अधिक सशक्त करने के लिए मैं आज आपके बीच आया हूं, आपके आशीर्वाद लेने आया हूं।Óउन्होंने सभा से ठीक  पहले  बराक घाटी  और पूर्वोत्तर में संपर्क सुविधाओं  से जुड़ी, हजारों करोड़ रूपये की परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण का उल्लेख करते हुए कहा ,''रोड़ हो, रेल हो, एग्रीकल्चर कॉलेज हो, ऐसे हर प्रोजेक्ट्स से बराक वैली पूर्वोत्तर क्षेत्र का का एक बड़ा लॉजिस्टिक और व्यापार केंद्र  बनने जा रहा है।

Read More राहुल गांधी का केंद्र पर हमला: बोले-बड़े पदों पर कमजोर वर्ग की हिस्सेदारी हो सुनिश्चित, दलित और आदिवासी कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने का लगाया आरोप

 

 

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत