कांग्रेस की मजबूत जड़ों के कारण जुड़ रहे कार्यकर्ता, सरकार को मिलकर चेताएंगे : तिवाड़ी

पुरानी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद करने की कोशिश की जा रही

कांग्रेस की मजबूत जड़ों के कारण जुड़ रहे कार्यकर्ता, सरकार को मिलकर चेताएंगे : तिवाड़ी

जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक पीसीसी मुख्यालय में हुई। जयपुर जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनहित के मुद्दों पर भाजपा सरकार के खिलाफ साल भर चलाई जाने वाली गतिविधियों पर चर्चा हुई

जयपुर। जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक पीसीसी मुख्यालय में हुई। जयपुर जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनहित के मुद्दों पर भाजपा सरकार के खिलाफ साल भर चलाई जाने वाली गतिविधियों पर चर्चा हुई। बैठक में जयपुर शहर कांग्रेस के पदाधिकारी, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, सभी 8 विधानसभा के ब्लॉक, वार्ड और मंडल अध्यक्ष सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिवाड़ी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की अभी देश में 3 राज्यों में ही सरकार बची है, लेकिन कांग्रेस की जड़ें आज भी इतनी मजबूत हैं कि कार्यकर्ता पार्टी में जुड़कर काम करना चाहता है। भाजपा सरकार के आते ही लोग कांग्रेस को इस आस के साथ देखने लगे हैं कि उनकी पीड़ा के लिए हम संघर्ष करेंगे। भाजपा सरकार में लोगों का जीना दूभर हो गया है। पुरानी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद करने की कोशिश की जा रही है। 

मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। कानून व्यवस्था लचर हो गयी है। एक साल में बिना कोई उपलब्धि वाली सरकार के पास जनता की समस्याओं को सुनने का समय नहीं है। इनके मंत्री विधायक आपस में ही लड़ रहे और खुद के काम नहीं होने के आरोप लगा रहे हैं, तो जनता के काम कैसे होंगे। हम साल भर जयपुर की जनता के सड़क, बिजली, पानी, कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर जनता की आवाज उठाएंगे। जयपुर में नगर निगम में वार्ड कम करने की कोशिश के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

धरती को बचाने के लिए शुरू की वाटरशेड यात्रा : पानी के लिए सरकारों के साथ समाज का सहयोग भी आवश्यक, शिवराज ने कहा -  लोगों की भागीदारी बढ़ाना अभियान का उद्देश्य धरती को बचाने के लिए शुरू की वाटरशेड यात्रा : पानी के लिए सरकारों के साथ समाज का सहयोग भी आवश्यक, शिवराज ने कहा -  लोगों की भागीदारी बढ़ाना अभियान का उद्देश्य
वाटरशेड विकास घटक के तहत किए गए वाटरशेड विकास गतिविधियों के बारे में लोगों की भागीदारी बढ़ाने और जागरुकता पैदा...
राजस्थान में 14 को होंगे पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव, आदर्श आचार संहिता लागू 
महाकुंभ मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन, ट्रेन में होंगे कुल 24 बिब्बे
ज्वैलरी दुकान में लूट का खुलासा : हथियार की नोक पर दिया था वारदात को अंजाम, 2 आरोपी गिरफ्तार ; वारदात में प्रयुक्त बाइक सहित हथियार बरामद
परिवहन निरीक्षकों की हड़ताल से लाइसेंस आवेदक परेशान : ट्रायल ट्रैक पर भटक रहे आवेदक, वैकल्पिक व्यवस्था ना होने पर निराश लौटे 
दिल्ली में आ रही डबल इंजन की सरकार : आम आदमी पार्टी जा रही, शेखावत ने कहा- झूठ नैरेटिव गढ़ने वालों को जनता ने जान लिया 
गाजा में रह सकेंगे दुनिया भर के लोग : अमेरिका सुनिश्चित करेगा कि लोग वहां शांति से रहे, ट्रंप ने कहा- यह लोगों के लिए होगा अछ्वुत