आवासन मंडल को 15 साल बाद मिले जेईएन, कर्मचारी मिलने से ऊर्जा का होगा संचार 

यह पद मंडल में खाली चल रहे थे

आवासन मंडल को 15 साल बाद मिले जेईएन, कर्मचारी मिलने से ऊर्जा का होगा संचार 
यह पद मंडल में खाली चल रहे थे। इससे फील्ड के कार्यों में गुणवत्ता आने से मंडल के प्रोजेक्टों की क्वालिटी में भी सही हो सकेगी। 

जयपुर। कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे राजस्थान आवासन मंडल को भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मंडल को 196 नए अधिकारी और कर्मचारी मिलने से ऊर्जा का संचार होगा। वर्ष 2010 के बाद मंडल को अब करीब 15 साल बाद 91 जूनियर इंजीनियर मिले हैं। मंडल ने वर्ष 2010 में सभी जूनियर इंजीनियरों को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नति देने से जूनियर इंजीनियरों के पद खाली हो गए और तब से यह पद मंडल में खाली चल रहे थे। इससे फील्ड के कार्यों में गुणवत्ता आने से मंडल के प्रोजेक्टों की क्वालिटी में भी सही हो सकेगी। 

सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी
मंडल प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023 के सफल अभ्यर्थियों को अब नियुक्ति दे दी है और उनका पदस्थापन भी प्रदेश के विभिन्न कार्यालयों में कर दिया गया है। मंडल सचिव डॉ. अनिल पालीवाल ने भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण पूरा होने के बाद सभी नव नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों को मंडल मुख्यालय के साथ ही उप आवासन आयुक्त कार्यालयों एवं खंड कार्यालयों में नियुक्ति दे दी है। मंडल में नई भर्ती के बाद जूनियर इंजीनियर सिविल (डिग्री) के 36, जूनियर इंजीनियर सिविल (डिप्लोमा) के 48 एवं जूनियर इंजीनियर डिग्री (इलेक्ट्रिक) के सात अधिकारियों को पदस्थापन किया गया है।

इसके साथ ही जूनियर एकाउंटेंट के 33, जूनियर असिस्टेंट के 37, इंफोमेटिक्स असिस्टेंट के 15, असिस्टेंट प्रोग्रामर के 5, जूनियर लीगल ऑफिसर (जेएलओ) 8, जूनियर ड्राफटमैन 1 एवं सीनियर ड्राफ्टमैन के चार पदों पर नियुक्ति दी गई है। गौरतलब है कि मंडल में वर्ष 2023 में विभिन्न श्रेणियों के 258 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें से 239 पदों के लिए सफल आवेदक मिले। सफल आवेदकों को 31 दिसंबर तक मंडल में उपस्थिति देनी थी लेकिन 239 में से 194 अभ्यर्थियों ने ही उपस्थिति दी थी और अंतिम दिन पूरा होने के बाद मंडल प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों को नियुक्त दे दी।

 

Read More डिजिटल अरेस्ट कर 90 वर्षीय पूर्व जिला जज से 2.50 करोड़ रुपए की ठगी, बैंक मैनेजर की सतर्कता से बची पीपीएफ की रकम

Tags: board

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
खान और उनके ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यालय पर ED ने फिर कार्रवाई की। बुधवार को रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में...
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन
RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा
बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक
राजस्व संग्रह की उम्मीदों को झटका, परिवहन विभाग हासिल नहीं कर सका राजस्व वसूली का लक्ष्य
बंगाल में होटल में लगी आग का तांडव : धुएं के बीच फंसे मेहमान, 9 लोगों की मौत