मदन राठौड़ का डोटासरा पर निशाना, कहा- इंग्लिश मीडियम के नाम पर कांग्रेस ने बच्चों का भविष्य बर्बाद करने का किया काम

ग्राउंड तो प्रारंभ से तैयार होना चाहिए

मदन राठौड़ का डोटासरा पर निशाना, कहा- इंग्लिश मीडियम के नाम पर कांग्रेस ने बच्चों का भविष्य बर्बाद करने का किया काम
इंग्लिश मीडियम स्कूलों में कक्षा 6 में प्रवेश दिए गए, जबकि बच्चों का अंग्रेजी का ग्राउंड तो प्रारंभ से तैयार होना चाहिए। 

जयपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कांग्रेस शासन के दौरान कई प्रासंगिक निर्णय लिए गए, जिसमें इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलना भी शामिल है। राठौड़ ने कहा कि इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने के नाम पर कांग्रेस ने बच्चों के भविष्य बर्बाद करने का काम किया। इंग्लिश मीडियम स्कूलों में कक्षा 6 में प्रवेश दिए गए, जबकि बच्चों का अंग्रेजी का ग्राउंड तो प्रारंभ से तैयार होना चाहिए। 

बच्चों को नर्सरी से अंग्रेजी सीखना होता है, केवल वाही वाही लूटने के लिए आनन- फानन में हिंदी माध्यम स्कूलों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में बदल दिया। इससे हिंदी मीडियम पढ़ने वाले बच्चों के लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई कि वह आगे की पढ़ाई कहां करें। उस गांव में एक ही स्कूल था, जिसे इंग्लिश मीडियम कर दिया। ऐसे कई प्रकरण सामने आए हैं। अर्थात कांग्रेस ने सिर्फ बच्चों का भविष्य बर्बाद करने का काम किया। समीक्षा के दौरान अब यही देखा जाएगा कि बच्चों को प्रारंभ से ही अंग्रेजी पढ़ने की व्यवस्था की जाए। ना कि कांग्रेस राज में चली आ रही व्यवस्था को रखा जाए, ताकि बच्चे का प्रारंभ मजबूत हो।

 

Read More कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर

 

Tags: madan

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया