आम आदमी पार्टी का अग्निगर्भा प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न : बच्चियों और महिलाओं को भेंट किए प्रशस्ति पत्र, संगीता गौड़ ने कहा- महिला अपराधों को मिलकर रोकने की आवश्यकता

निशुल्क प्रशिक्षण आत्मरक्षा कार्यक्रम 

आम आदमी पार्टी का अग्निगर्भा प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न : बच्चियों और महिलाओं को भेंट किए प्रशस्ति पत्र, संगीता गौड़ ने कहा-  महिला अपराधों को मिलकर रोकने की आवश्यकता

महिला खुद अपनी रक्षा कैसे करे, हर जगह हर बार कोई उसकी सहायता के लिए उपलब्ध न हो तो महिलाएं कैसे खुद की रक्षा कर पायेगी।

जयपुर। आम आदमी पार्टी की जयपुर जिला महिला विंग की ओर से संचालित आत्मरक्षा कार्यक्रम अग्निगर्भा,जो कि जयपुर की 10 विधानसभाओ में 10-10 दिन के निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम सितंबर 2024 से शुरू किया गया था। यह कार्यक्रम निशुल्क प्रशिक्षण आत्मरक्षा कार्यक्रम है। सांगानेर , सिविल लाइन, झोटवाड़ा, हवामहल, के बाद अब आमेर विधानसभा का 10 दिन का प्रशिक्षण समापन हुआ। यह प्रशिक्षण सेंट प्ले स्कूल महन्दी का बास आमेर में किया गया।

जयपुर जिला महिला विंग अध्यक्ष संगीता गौड़ ने बताया कि देश और राजस्थान में बढ़ रहे महिला अपराधों की रोकथाम को हम सब को मिल कर रोकने की आवश्यकता है। महिला खुद अपनी रक्षा कैसे करे, हर जगह हर बार कोई उसकी सहायता के लिए उपलब्ध न हो तो महिलाएं कैसे खुद की रक्षा कर पायेगी। गौड़ ने बताया कि यह कार्यक्रम चार सितंबर को सांगानेर के प्रतापनगर की कच्ची बस्ती की महिलाओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण से शुरू किया गया था।

समापन पर महिलाओं को राशन के किट पुरस्कार के रूप में वितरित किए गए थे। बाकी सभी विधानसभाओ में कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी बच्चियों और महिलाओं को प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। अब अगला 10 दिवसीय कार्यक्रम किशनपोल विधानसभा में शुरू किया जाएगा। प्रशिक्षण टायकोंडो एक्सपर्ट शुभम सक्सेना व टीम की ओर से दिया गया। कार्यक्रम में सेंट प्ले स्कूल के डायरेक्टर नीतीश शर्मा व साथी उपस्थित रहे।

 

Read More वांछित इनामी अपराधी गिरफ्तार, लम्बे समय से चल रहे थे फरार 

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर