एसबीआईओए जयपुर सर्कल के महासचिव और अध्यक्ष ने संभाला पदभार

संगठन एवं जयपुर सर्किल उत्तरोत्तर उन्नति करेगा

एसबीआईओए जयपुर सर्कल के महासचिव और अध्यक्ष ने संभाला पदभार

एसबीआईओए जयपुर सर्कल के नव-निर्वाचित महासचिव रामावतार सिंह जाखड़ जो कि आल इंडिया ऑफिसर्स कॉन्फ़ेडरेशन के प्रदेश सचिव भी है

जयपुर। एसबीआईओए जयपुर सर्कल के नव-निर्वाचित महासचिव रामावतार सिंह जाखड़ जो कि आल इंडिया ऑफिसर्स कॉन्फ़ेडरेशन के प्रदेश सचिव भी है। अध्यक्ष राजेश आर. जैन ने मंगलवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर एसबीआई जयपुर सर्कल के मुख्य महाप्रबंधक संदीप भटनागर ने दोनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं दी। भटनागर ने विश्वास जताया कि इनके नेतृत्व में संगठन एवं जयपुर सर्किल उत्तरोत्तर उन्नति करेगा।

महाप्रबंधक-1 ऋतु गौर, महाप्रबंधक-2 मदन एल.एस., और महाप्रबंधक-3 प्रबुद्ध कुमार ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं। डिप्टी जनरल मैनेजर (सीडीओ) कल्याण गजावेली ने भी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल की सफलता की शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारियों और सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संगठन के नए नेतृत्व को बधाई दी। नव-निर्वाचित महासचिव जाखड़ ने अपने संबोधन में संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पूर्व संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाकर साथियों के हितों के लिये और अधिक कार्य करेंगे। 

अध्यक्ष जैन ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के विकास और सफलता के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण और नए नेतृत्व के प्रति भरोसे के साथ हुआ।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत