छात्रों को कुशल बना रही राजस्थान सरकार : प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल शिक्षा देने पर दिया जोर, दिलावर ने कहा - हम शिक्षा के मध्यम से खुद रोजगार देने वाले बने

राज्य स्तरीय स्किल एग्जिबिशन कम कंपीटिशन का शुभारम्भ किया

छात्रों को कुशल बना रही राजस्थान सरकार : प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल शिक्षा देने पर दिया जोर, दिलावर ने कहा - हम शिक्षा के मध्यम से खुद रोजगार देने वाले बने

मदन दिलावर ने विश्वविद्यालय कॉमर्स कॉलेज ग्राउंड परिसर में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय स्किल एग्जिबिशन कम कंपीटिशन का शुभारम्भ किया।

जयपुर। राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने विश्वविद्यालय कॉमर्स कॉलेज ग्राउंड परिसर में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय स्किल एग्जिबिशन कम कंपीटिशन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर दिलावर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छात्रों और युवाओं को कौशल शिक्षा देने पर जोर दिया हैं। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार भी स्कूलों में व्यावसायिक और कौशल शिक्षा देने पर विशेष जोर दे रही है।

मदन दिलावर ने कहा कि प्रदेश के 4155 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा का संचालन करते हुए राजस्थान के विद्यार्थियों को कुशल बना कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प साकार कर रही है। वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक है। नौकरी सबको नहीं मिल सकती। एक ही रास्ता है कि हम शिक्षा के मध्यम से खुद रोजगार देने वाले बने। 

दिलावर ने कहा कि राजस्थान का विद्यार्थी प्रतिभा और कुशलता के मामले में किसी अन्य राज्य के विद्यार्थी से पीछे नहीं है। जरूरत इस बात की है कि इनकी प्रतिभा को निखारने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाए। इसी उद्देश्य से सरकार ने 75 हजार से अधिक व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों को घर के लिए कौशल विकास सामग्री का वितरण किया है। इस सामग्री के माध्यम से विद्यार्थियों अपने घर,गांव में ही अपना कार्य कर सकेगा। उन्होंने इस मौके पर राज्य स्तर पर चयनित 350 सर्वश्रेष्ठ मॉडलों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और प्रतिभागी बच्चों से उनके बनाए मॉडल की जानकारी प्राप्त की। 

 

Read More जयपुर के सरकारी विश्राम गृहों की दरों में भारी बढ़ोतरी, 300 रुपए से बढ़कर हजारों में पहुंचा किराया

Post Comment

Comment List

Latest News

भजनलाल शर्मा ने हीरापुरा से रोडवेज की 207 नई बसों को दिखाई हरी झंडी : 79 नॉन एसी स्टार लाइन और 28 एसी बसें शामिल, प्रदेश के विभिन्न रूट्स पर बेहतर और आधुनिक परिवहन सुविधा होगी उपलब्ध भजनलाल शर्मा ने हीरापुरा से रोडवेज की 207 नई बसों को दिखाई हरी झंडी : 79 नॉन एसी स्टार लाइन और 28 एसी बसें शामिल, प्रदेश के विभिन्न रूट्स पर बेहतर और आधुनिक परिवहन सुविधा होगी उपलब्ध
राजस्थान रोडवेज को बड़ा संबल मिला। हीरापुरा टर्मिनल पर सीएम भजनलाल शर्मा ने 207 नई बसों को हरी झंडी दिखाई...
बाजार में कोहराम: भारी गिरावट में खुले शेयर बाजार; सेंसेक्स 1700 अंक गिरवटर 74,750 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नजर
गैस सिलेंडर संकट गहराया, उपभोक्ता बेहाल: खोखले साबित हो रहे प्रशासनिक दावे, ब्लैक मार्केटिंग तेज
एथेनॉल टैंकर पलटने से लगी आग : हाईवे पर 200 मीटर तक फैली आग की लपटें, ड्राइवर जला
हाईकोर्ट का एक्शन : भीनमाल के एडीजे राजेन्द्र साहू सस्पेंड, 6 गंभीर आरोपों की जांच जारी
प्रदेश में बदल मौसम : कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, जयपुर में ओलावृष्टि के आसार
राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक