एथेनॉल टैंकर पलटने से लगी आग : हाईवे पर 200 मीटर तक फैली आग की लपटें, ड्राइवर जला

निजी कंपनी की फायर टीम ने भी आग बुझाने में मदद की

एथेनॉल टैंकर पलटने से लगी आग : हाईवे पर 200 मीटर तक फैली आग की लपटें, ड्राइवर जला

जोधपुर-जामनगर हाईवे पर एथेनॉल से भरा टैंकर पलटकर आग का गोला बन गया। 200 मीटर तक लपटें फैल गईं। ड्राइवर सुखराम जिंदा जल गया, जबकि भाई नरसीराम कूदकर बचा। टायर फटने से हादसा हुआ। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।

सांचौर/जालोर। जोधपुर-जामनगर नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर एथेनॉल से भरा टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई। हादसे की वजह से सड़क पर 200 मीटर तक लपटें फैल गईं। टैंकर के ड्राइवर सुखराम  की जलकर मौत हो गई। जबकि उसका भाई नरसीराम समय रहते कूदकर बच गया। जानकारी के अनुसार, टैंकर बाड़मेर से गुजरात की ओर जा रहा था। हादसा सिंवाड़ा ओवरब्रिज के पास हुआ। टैंकर का पिछला हिस्सा डिवाइडर पर टिक गया और तेल रिसाव के कारण आग फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टायर फटने जैसी आवाज के बाद टैंकर का बैलेंस बिगड़ गया और वाहन पलट गया।  पुलिस ने तत्काल पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने के लगभग 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद निजी कंपनी की फायर टीम ने भी आग बुझाने में मदद की।

घायल नरसीराम ने बताया कि वह भाई सुखराम के साथ टैंकर में था। पलटने के तुरंत बाद उसने कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन ड्राइवर गाड़ी में फंस गया। टैंकर में भरा था एथेनॉल, जिससे आग तेजी से फैल गई और ड्राइवर की बॉडी पूरी तरह जल गई। यह टैंकर मुरलीधर कंपनी (जामनगर) का था और भंटिडा (पंजाब) से कांडला (गुजरात) जा रहा था। उन्होंने बताया कि अन्य ड्राइवर गुड़ामालानी उतर गया था, इसलिए वह हादसे में शामिल नहीं हुआ।

तेज आवाज हुई और टैंकर पलट गया

प्रत्यक्षदर्शी जीवाराम मेघवाल ने बताया कि वह अपने खेत में काम कर रहा था और अचानक तेज आवाज सुनी। देखा कि टैंकर पलट गया और आग फैल गई। उन्होंने आग बुझाने में मदद करने वाले लोगों की भी सराहना की।

Read More दांडी मार्च में शामिल हुए अशोक गहलोत, वर्तमान राजनीतिक हालातों पर जताई चिंता

Tags: fire

Post Comment

Comment List

Latest News

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन चाक-चौबंद : 1170 केन्द्रों पर 7.70 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, मुख्य सचिव ने परीक्षा को सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के दिए निर्देश उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन चाक-चौबंद : 1170 केन्द्रों पर 7.70 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, मुख्य सचिव ने परीक्षा को सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के दिए निर्देश
उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कड़े निर्देश दिए हैं। 5-6 अप्रैल को 1174 केंद्रों पर...
सीवर की समस्या का नहीं हो रहा समाधान : सीवर लाइन बंद, घरों तक पहुंचा गंदा पानी
पहली बार भारतीय मुद्रा में ​बड़ी गिरावट, रुपया 93.37 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर 
केरल विधानसभा चुनाव : 140 सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान; बदल सकते हैं सियासी समीकरण, चंद्रशेखर-विजयन और सतीशन में होगा मुकाबला
रसोई गैस का विकल्प पीएनजी : 3 साल में 79.71 लाख घरों में पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस, 2 हजार किमी पाइपलाइन बिछाने में जुटी  13 कंपनियां
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने रेपो रेट में नहीं की कोई कमी: तेल की कीमतों और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई चिंता, शेयर बाजार हुए लाल
भजनलाल शर्मा ने हीरापुरा से रोडवेज की 207 नई बसों को दिखाई हरी झंडी : 79 नॉन एसी स्टार लाइन और 28 एसी बसें शामिल, प्रदेश के विभिन्न रूट्स पर बेहतर और आधुनिक परिवहन सुविधा होगी उपलब्ध