हाईकोर्ट का एक्शन : भीनमाल के एडीजे राजेन्द्र साहू सस्पेंड, 6 गंभीर आरोपों की जांच जारी

बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगाई

हाईकोर्ट का एक्शन : भीनमाल के एडीजे राजेन्द्र साहू सस्पेंड, 6 गंभीर आरोपों की जांच जारी

हाईकोर्ट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालोर के भीनमाल में पदस्थ एडीजे राजेंद्र साहू को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ 6 मामलों में गंभीर आरोपों की प्रारंभिक जांच जारी है। निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जोधपुर रहेगा और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक रहेगी।

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने एक न्यायिक अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जालोर जिले के भीनमाल में पदस्थापित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) राजेंद्र साहू को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार, जिला न्यायाधीश कैडर के अधिकारी साहू के खिलाफ 6 अलग-अलग मामलों में गंभीर आरोपों की प्रारंभिक जांच चल रही है।

हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, कि जांच प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने और किसी  तरह के प्रभाव को रोकने के लिए यह कदम उठाना आवश्यक था। निलंबन का आदेश कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की ओर से पारित किया गया है।  निलंबन अवधि के दौरान साहू का मुख्यालय राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर निर्धारित किया गया है। उन्हें तुरंत जोधपुर में रजिस्ट्रार जनरल के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगाई गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पहली बार भारतीय मुद्रा में ​बड़ी गिरावट, रुपया 93.37 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर  पहली बार भारतीय मुद्रा में ​बड़ी गिरावट, रुपया 93.37 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर 
अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया पहली बार 93.37 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। वैश्विक बाजार में...
केरल विधानसभा चुनाव : 140 सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान; बदल सकते हैं सियासी समीकरण, चंद्रशेखर-विजयन और सतीशन में होगा मुकाबला
रसोई गैस का विकल्प पीएनजी : 3 साल में 79.71 लाख घरों में पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस, 2 हजार किमी पाइपलाइन बिछाने में जुटी  13 कंपनियां
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने रेपो रेट में नहीं की कोई कमी: तेल की कीमतों और मिडिल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई चिंता, शेयर बाजार हुए लाल
भजनलाल शर्मा ने हीरापुरा से रोडवेज की 207 नई बसों को दिखाई हरी झंडी : 79 नॉन एसी स्टार लाइन और 28 एसी बसें शामिल, प्रदेश के विभिन्न रूट्स पर बेहतर और आधुनिक परिवहन सुविधा होगी उपलब्ध
बाजार में कोहराम: भारी गिरावट में खुले शेयर बाजार; सेंसेक्स 1700 अंक गिरवटर 74,750 पर खुला, इन शेयरों पर रखें नजर
गैस सिलेंडर संकट गहराया, उपभोक्ता बेहाल: खोखले साबित हो रहे प्रशासनिक दावे, ब्लैक मार्केटिंग तेज