रसोई गैस का विकल्प पीएनजी : 3 साल में 79.71 लाख घरों में पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस, 2 हजार किमी पाइपलाइन बिछाने में जुटी  13 कंपनियां

पीएनजी सप्लाई की वर्तमान स्थिति

रसोई गैस का विकल्प पीएनजी : 3 साल में 79.71 लाख घरों में पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस, 2 हजार किमी पाइपलाइन बिछाने में जुटी  13 कंपनियां

ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई अब वक्त की मांग है, ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह संकट और गहराता जाएगा। प्रशासन को सिर्फ दावों से आगे बढ़कर प्रभावी कार्रवाई करनी होगी, ताकि बाजार व्यवस्था सुचारू रहे और लोगों का भरोसा कायम रह सके।

जयपुर। मिडिल ईस्ट में इजरायल-अमेरिका के साथ ईरान युद्ध के प्रभाव से देश-प्रदेश में अभी रसोई गैस आपूर्ति प्रभावित है। किल्लत के चलते मांग अनुरूप सिलेंडर सप्लाई नहीं हो रहे हैं, लेकिन प्रदेश में आगामी तीन साल में 79.71 लाख घरों में रसोई गैस सिलेंडरों की जरूरत नहीं रहेगी। उनकी जगह पाइपलाइन से नेचुरल गैस यानी पीएनजी सीधे रसोई में सप्लाई होगी। अभी करीब 60-65 फीसदी रसोई गैस सिलेंडर गैस के लिए भारत को विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन पीएनजी कनेक्शन होने के बाद विदेशी आपूर्ति पर निर्भरता घटेगी। भारत में इसका उत्पादन पीएनजी सप्लाई नेटवर्क के साथ लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में भजनलाल सरकार पीएनजी के लिए वर्ष 2025 में राजस्थान सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पॉलिसी लेकर आई थी, जिसके बाद प्रदेश में 13 कंपनियों को राजस्थान के 17 जियोग्राफिकल्स एरिया मुताबिक पाइपलाइन बिछाने का काम दे दिया गया है। कंपनियां प्रदेश में पाइपलाइन बिछाने के साथ ही कनेक्शन देने का काम भी कर रहीं हैं। सितम्बर 2025 तक प्रदेश में मात्र 99,709 ही कनेक्शन थे, अब यह करीब 3.83 लाख बढ़कर 4.83 लाख हो गए हैं।

2029 तक आधे घरों में सिलेंडर गायब होंगे

प्रदेश में वर्तमान में करीब 1.60 करोड़ रसोई गैस उपभोक्ता है। मार्च 2029 तक प्रदेश में 79.71 लाख उपभोक्ताओं के घर पीएनजी गैस पाइपलाइन से पहुंच जाएगी। ऐसे में करीब आधे घरों में रसोई गैस सिलेंडर की आवश्यकता खत्म हो जाएगी। 

पीएनजी सप्लाई की वर्तमान स्थिति

Read More घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक

प्रदेश में सितम्बर 2025 के बाद पाइपलाइन से अब तक 4.83 लाख कनेक्शन दिए जा चुके हैं। कोटा में राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड ने कुल 70 हजार कनेक्शन दिए हैं। वहीं  2025-26 में आठ शहरों जयपुर, कोटा, अलवर, जोधपुर, उदयपुर, बूंदी, अजमेर, पाली में 2 हजार किमी पाइप लाइन से 1 लाख कनेक्शन देने का लक्ष्य है। पाली और जोधपुर में पाइपलाइन को मंजूरी भी मिल चुकी है।

Read More रींगस में पैंथर की दहशत : घर के बाहर महिला पर किया हमला, गंभीर रुप से घायल; ट्रेंकुलाइज का प्रयास जारी

क्या है पीएनजी रसोई गैस 

Read More एसएमएस मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल क्षेत्र से बाइक चोरी का मामला : गार्ड की नौकरी करने वाले ही करते थे बाइक चोरी, तीन गिरफ्तार 

पाइपलाइन से रसोई गैस के रूप में पीएनजी गैस सप्लाई होती है। इसमें मुख्य रूप से 88-95 फीसदी मीथेन होती है और थोड़ी मात्रा में हाईड्रोकॉर्बन होते हैं। यह पर्यावरण के लिए बहुत साफ और सुरक्षित मानी जाती है। जब सिलेंडर में आने वाली गैस प्रोपेन और ब्यूटेन का मिश्रण होता है। सिलेंडर में तरल रूप में होती है।

Tags: lpg

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने 74 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा, चुनावी मैदान में 47 मुस्लिम प्रत्याशी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने 74 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा, चुनावी मैदान में 47 मुस्लिम प्रत्याशी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर से चुनाव लड़ने की घोषणा कर सुवेंदु अधिकारी को सीधी चुनौती दी है। टीएमसी ने...
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की चैत्र नवरात्र स्थापना पर पूजा-अर्चना: प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृ़द्ध जीवन की प्रार्थना की; वृक्षों पर पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधें
परिवहन विभाग के राजस्व में 724 करोड़ की बढ़ोतरी, कुल लक्ष्य 9860 करोड़ रुपए निर्धारित
जेडीए अपने रीजन में शामिल नए इलाकों में नहीं करे कोई निर्माण, हाईकोर्ट ने सचिव और जिला कलेक्टर से किया जवाब तलब
ईरान को भीषण झटका: इजरायजी हमले में खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की 'शहादत' की मौत, ईरानी राष्ट्रपति पेज़े​शकियन ने की पुष्टि, जताया शोक
पीएम मोदी, खरगे और प्रियंका गांधी ने दी देशवासियों को नवरात्र महापर्व की शुभकामनाएं: साहस, आत्मविश्वास, सेवा और सामूहिक राष्ट्र निर्माण के मूल्यों पर दिया जोर
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन चाक-चौबंद : 1170 केन्द्रों पर 7.70 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, मुख्य सचिव ने परीक्षा को सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के दिए निर्देश