जेडीए अपने रीजन में शामिल नए इलाकों में नहीं करे कोई निर्माण, हाईकोर्ट ने सचिव और जिला कलेक्टर से किया जवाब तलब

निवासियों से आपत्ति मांगे बिना यह कार्रवाई की

जेडीए अपने रीजन में शामिल नए इलाकों में नहीं करे कोई निर्माण, हाईकोर्ट ने सचिव और जिला कलेक्टर से किया जवाब तलब

राजस्थान हाईकोर्ट ने जेडीए को नए शामिल क्षेत्रों में निर्माण पर रोक लगाई। अदालत ने यूडीएच सचिव, जेडीए, स्वायत्त शासन सचिव, कलेक्टर व प्रदूषण बोर्ड से जवाब मांगा। 539 गांवों को रीजन में जोड़ने की अधिसूचना को चुनौती देते हुए याचिका में बिना आपत्तियां लिए कृषि, चारागाह व इकोलॉजिकल जोन शामिल करने पर सवाल उठाए गए।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जेडीए को कहा है कि वह अपने रीजन में शामिल किए गए नए इलाकों में किसी तरह का कोई निर्माण नहीं करे। अदालत ने मामले में प्रमुख यूडीएच सचिव, जेडीए, प्रमुख स्वायत्त शासन सचिव, जिला कलेक्टर और प्रदूषण नियंत्रण मंडल से जवाब तलब किया है। एक्टिंग सीजे संजीव प्रकाश शर्मा और जस्टिस बीएस संधू की खंडपीठ ने यह आदेश संजय जोशी की ओर से दायर जनहित याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए।

सुनवाई के दौरान जेडीए की ओर से अधिवक्ता अमित कुडी पेश हुए। याचिका में अधिवक्ता जया मित्र ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार की ओर से गत 3 अक्टूबर को एक अधिसूचना जारी कर जेडीए रीजन में 539 नए गांवों को शामिल कर दिया। इस इलाके में कृषि भूमि, इकोलॉजिकल जोन, चारागाह भूमि और पानी का केचमेंट एरिया सहित अन्य वन्य क्षेत्र शामिल हो गए हैं। इस अधिसूचना को चुनौती देते हुए कहा गया कि स्थानीय ग्राम पंचायतों और निकायों निवासियों से आपत्ति मांगे बिना यह कार्रवाई की गई है।

Tags: JDA

Post Comment

Comment List

Latest News

श्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय साइबर रैकेट का भंडाफोड़: सात आरोपी गिरफ्तार, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण जब्त श्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय साइबर रैकेट का भंडाफोड़: सात आरोपी गिरफ्तार, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण जब्त
श्रीनगर की CIK-CID शाखा ने रंगरेठ में छापेमारी कर एक हाई-टेक साइबर रैकेट का पर्दाफाश किया है। सात संदिग्धों को...
मध्य प्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने की गोलीबारी : हैरी बॉक्सर के नाम से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, व्यापारी के घर सुरक्षा तैनात
कतर में एलएनजी गैस सुविधा हमला अनुचित और अन्यायपूर्ण : ट्रंप की ईरान को चेतावनी, बोले- दोबारा हमला करने पर उड़ा देंगे पूरा गैस फील्ड
राज्यपाल बागडे से विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने मुलाकात की: राजस्थान दिवस, भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की दी बधाई, "संसदीय संस्कृति का उत्कर्ष : नवाचारों के दो वर्ष" पुस्तक की भेंट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने 74 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा, चुनावी मैदान में 47 मुस्लिम प्रत्याशी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की चैत्र नवरात्र स्थापना पर पूजा-अर्चना: प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृ़द्ध जीवन की प्रार्थना की; वृक्षों पर पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधें
परिवहन विभाग के राजस्व में 724 करोड़ की बढ़ोतरी, कुल लक्ष्य 9860 करोड़ रुपए निर्धारित