श्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय साइबर रैकेट का भंडाफोड़: सात आरोपी गिरफ्तार, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण जब्त

श्रीनगर में बड़ा एक्शन: अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़

श्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय साइबर रैकेट का भंडाफोड़: सात आरोपी गिरफ्तार, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण जब्त

श्रीनगर की CIK-CID शाखा ने रंगरेठ में छापेमारी कर एक हाई-टेक साइबर रैकेट का पर्दाफाश किया है। सात संदिग्धों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में आईफोन, मैकबुक और वीओआईपी (VoIP) सिस्टम जब्त किए गए। यह गिरोह फर्जी विज्ञापनों और कॉल सेंटरों के जरिए करोड़ों की ठगी कर पैसों को क्रिप्टोकरेंसी में बदल देता था।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से संचालित होने वाले एक अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़ अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) शाखा ने किया है और इस मामले में सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया तथा शहर में समन्वित छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, सीआईके-सीआईडी को गुप्त कॉल सेंटरों के बारे में विश्वसनीय तकनीकी जानकारी प्राप्त हुई थी जो विदेशी नागरिकों एवं स्थानीय नागरियों को निशाना बनाकर धोखाधड़ी वाली ऑनलाइन गतिविधियों में शामिल थे।

त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआईके ने निगरानी करने और डिजिटल खुफिया जानकारी जुटाने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों और फील्ड कर्मियों की विशेष टीमें गठित कीं। जांच के बाद श्रीनगर के रंगरेठ औद्योगिक क्षेत्र में एक प्रमुख परिचालन केंद्र की पहचान हुई। छापेमारी के दौरान सात संदिग्धों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने 13 मोबाइल फोन, नौ लैपटॉप, वीओआईपी (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) सिस्टम, सिम कार्ड, नेटवर्किंग उपकरण और डिजिटल स्टोरेज मीडिया जब्त किया। जब्त किए गए सामानों में कई महंगे स्मार्टफोन, जिनमें आईफोन, सैमसंग गैलेक्सी हैंडसेट, आईपैड और डेल, एचपी और एप्पल मैकबुक ब्रांड के लैपटॉप शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी एक सुसंगठित साइबर अपराध गिरोह का हिस्सा है, जिसके संपर्क जम्मू-कश्मीर से बाहर भी फैले हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों ने वीओआईपी सिस्टम का उपयोग करके एक गैर-पंजीकृत कॉल सेंटर स्थापित किया था जिसके माध्यम से वे अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल नंबर बनाते थे और सर्वर रूटिंग और स्पूफिंग तकनीकों से अपनी असली लोकेशन छिपाते थे। पीड़ितों को फर्जी याहू मेल वेबसाइटों और गूगल विज्ञापनों द्वारा लुभाया जाता था। जैसे ही लोग इन विज्ञापनों पर क्लिक करते थे, उन्हें संदिग्धों द्वारा संचालित टोल-फ्री नंबरों पर भेज दिया जाता था।

खुद को वैध सेवा प्रदाताओं के रूप में प्रस्तुत करते हुए आरोपियों ने पीड़ितों को तकनीकी समस्याओं का समाधान करने या जुर्माने को रोकने के बहाने संवेदनशील बैंकिंग विवरण साझा करने या भुगतान करने के लिए प्रेरित किया। धोखाधड़ी से प्राप्त धन को बैंकिंग चैनलों, फर्जी खातों, डिजिटल वॉलेट के माध्यम से भेजा गया और बाद में पहचान से बचने के लिए इसे क्रिप्टोकरेंसी में परिवर्तित किया गया।

Read More पूर्वोत्तर भारत में भी सक्रिय होने की तैयारी में सपा : असम चुनाव में उतरने की रणनीति पर कर रही काम, अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में उम्मीदवार उतार सकती है पार्टी; अखिलेश यादव करेंगे चुनाव-प्रचार

अधिकारियों ने कहा कि इन लेन-देन में शामिल राशि कई करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जिसमें नकद शामिल नहीं है जो कि पूरी तरह से डिजिटल धोखाधड़ी का संकेत देता है। पुलिस ने कहा कि धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों सहित कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Read More रसोई गैस और तेल की किल्लत का यह शुरुआती दौर : एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की  संभावनाओं पर ध्यान दें सरकार, राहुल गांधी बोले- तैयारी नहीं की तो करोड़ों लोगों का होगा नुकसान

पुलिस ने कहा, जब्त किए गए उपकरणों के फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है और आगे की छापेमारी सहित विस्तृत जांच जारी है ताकि व्यापक नेटवर्क का पता लगाया जा सके और अधिक संदिग्धों और पीड़ितों की पहचान की जा सके।

Read More पश्चिम एशिया संकट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट जारी: प्रमुख शेयर सूचकांक एक प्रतिशत की गिरावट के साथ हुए बंद, निवेशकों के लाखों करोड़ों रूपए स्वाहा

Post Comment

Comment List

Latest News

किसान लोन क्लेम प्रक्रिया हुई आसान, अजमेर में 6 माह में 107 मामलों का निस्तारण किसान लोन क्लेम प्रक्रिया हुई आसान, अजमेर में 6 माह में 107 मामलों का निस्तारण
राजस्थान सरकार ने अल्पकालीन फसली ऋण लेने वाले किसानों के लिए रिस्क रिलीफ फंड से ऑटोमैटिक क्लेम व्यवस्था शुरू की...
कतर के गैस हब ईरान के हमले से बढ़ी हलचल : एलएनजी उत्पादन और सप्लाई अस्थायी रूप से रोकी, भारत पर पड़ेगा सीधा असर
मिडिल ईस्ट संकट के बीच कनार्टक सीएम सिद्दारमैया ने लिखा हरदीप सिंह पुरी को पत्र: एलपीजी आपूर्ति बढ़ाने की मांग की, ऑटो एलपीजी की उपलब्धता पर जताई चिंता
राजस्थान दिवस पर सीएम भजनलाल शर्मा ने ‘मास्टर प्लान’ शिविरों का किया शुभारंभ, प्रदेश के समग्र और दीर्घकालिक विकास में मील का पत्थर होगी साबित
खर्रा ने दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों से की मुलाकात : प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर की महत्वपूर्ण चर्चा, यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारु करवाने का किया आग्रह
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और इंडिगो का बड़ा फैसला: आज से शुरू होगी उड़ानें, यहां देखें पूरा शेड्यूल 
असर खबर का.... मिली सौगात: भामाशाह मंडी विस्तार का रास्ता हुआ साफ, 96 हैक्टेयर में विस्तार को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की मंजूरी