परिवहन विभाग के राजस्व में 724 करोड़ की बढ़ोतरी, कुल लक्ष्य 9860 करोड़ रुपए निर्धारित

आरटीओ स्तर पर प्रदर्शन में असमानता देखने को मिल रही

परिवहन विभाग के राजस्व में 724 करोड़ की बढ़ोतरी, कुल लक्ष्य 9860 करोड़ रुपए निर्धारित

परिवहन विभाग ने 17 मार्च 2026 तक राजस्व में 724 करोड़ की बढ़त दर्ज कर 7741 करोड़ रुपए हासिल किए, जो पिछले साल से अधिक है। वर्षांत तक 8500 करोड़ की उम्मीद है, लक्ष्य 9860 करोड़ है। आरटीओ प्रदर्शन असमान रहा—भरतपुर सबसे पीछे, जबकि जयपुर द्वितीय 88.51% उपलब्धि के साथ शीर्ष पर रहा।

जयपुर। राज्य के परिवहन विभाग ने राजस्व संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की है। विभाग ने 17 मार्च, 2026 तक पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 724 करोड़ रुपए अधिक राजस्व अर्जित किया है। जहां पिछले वर्ष इसी अवधि तक 7017 करोड़ रुपए का राजस्व मिला था, वहीं इस वर्ष यह बढ़कर 7741 करोड़ रुपए पहुंच गया है। विभाग को वित्त वर्ष के अंत तक करीब 8500 करोड़ रुपए राजस्व मिलने की उम्मीद है, हालांकि कुल लक्ष्य 9860 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है।

परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा की नियमित मॉनिटरिंग और अपर आयुक्त रेणु खंडेलवाल के नेतृत्व में आरटीओ स्तर पर प्रदर्शन में असमानता देखने को मिल रही है। भरतपुर आरटीओ राजस्व संग्रहण में सबसे पीछे रहा है। जयपुर आरटीओ प्रथम भी नीचे से दूसरे स्थान पर है। 1751.06 करोड़ रुपए के वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले अब तक 1259.98 करोड़ रुपए ही जुटाए जा सके हैं, जो लक्ष्य का 71.96 प्रतिशत है। दूसरी ओर जयपुर आरटीओ द्वितीय 88.51 प्रतिशत उपलब्धि के साथ शीर्ष पर है।

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का.... मिली सौगात: भामाशाह मंडी विस्तार का रास्ता हुआ साफ, 96 हैक्टेयर में विस्तार को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की मंजूरी असर खबर का.... मिली सौगात: भामाशाह मंडी विस्तार का रास्ता हुआ साफ, 96 हैक्टेयर में विस्तार को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की मंजूरी
एशिया की सबसे बड़ी भामाशाहमंडी का परिसर छोटा पड़ने से किसानों और व्यापारियों को परेशानियां आ रही थी।
रूस ने की ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर मिसाइल अटैक की निंदा, कहा-इजराइल और अमेरिका को बंद करने चाहिए हमले, रेडियोलॉजिकल एवं पर्यावरणीय आपदा का खतरा होता है उत्पन्न  
कोटा में भी बढ़ाई पीएनजी कार्य की गति, अगले साल तक एक लाख घरों में पहुंचेगी पाइप लाइन से गैस
रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल हादसा: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने शुरू की जांच, उपाध्यक्ष गिल ने की परिजनों से मुलाकात
श्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय साइबर रैकेट का भंडाफोड़: सात आरोपी गिरफ्तार, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण जब्त
मध्य प्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने की गोलीबारी : हैरी बॉक्सर के नाम से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, व्यापारी के घर सुरक्षा तैनात
कतर में एलएनजी गैस सुविधा हमला अनुचित और अन्यायपूर्ण : ट्रंप की ईरान को चेतावनी, बोले- दोबारा हमला करने पर उड़ा देंगे पूरा गैस फील्ड