खर्रा ने दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों से की मुलाकात : प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर की महत्वपूर्ण चर्चा, यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारु करवाने का किया आग्रह

राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा प्रदान करने की महत्वपूर्ण मांग की

खर्रा ने दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों से की मुलाकात : प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर की महत्वपूर्ण चर्चा, यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारु करवाने का किया आग्रह

नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने दिल्ली में ओम बिड़ला, नितिन गडकरी, अश्विनी वैष्णव और अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर राजस्थान के विकास मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने शाहपुरा-रींगस रोड को फोरलेन व राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने और सीकर-जयपुर बाईपास जाम के स्थायी समाधान की मांग उठाई, ताकि आवागमन सुगम हो सके।

जयपुर। नगरीय विकास और स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सहित केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर प्रदेश के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। खर्रा ने इस दौरान राजस्थान में चल रही प्रचलित एवं प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं के साथ-साथ आमजन को प्रभावित करने वाली प्रमुख समस्याओं को केन्द्रीय मंत्रियों के समक्ष रख उनसे नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से त्वरित समाधान के लिए विशेष आग्रह किया गया।

उन्होंने बैठक में क्षेत्र की दीर्घकालिक आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए शाहपुरा-रींगस सड़क मार्ग के चौड़ीकरण कर उसे फोरलेन में विकसित करने तथा उसे राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा प्रदान करने की महत्वपूर्ण मांग की। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और विकास को नई गति प्राप्त होगी। खर्रा ने इसके अतिरिक्त सीकर-जयपुर बाईपास पर लगातार बढ़ती जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी विशेष रूप से ध्यान आकर्षित करते हुए यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित करवाने का आग्रह भी किया।

Tags: Kharra

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला : केवल सपने साबित हो रहीं बजट घोषणाएं, प्रदेश में कागज़ों में धूल खा रहे विकास कार्य अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला : केवल सपने साबित हो रहीं बजट घोषणाएं, प्रदेश में कागज़ों में धूल खा रहे विकास कार्य
गहलोत ने बजट क्रियान्वयन को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाएं सिर्फ सपने बनकर...
खराब मौसम के चलते उदयपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी फ्लाइट : अहमदाबाद डायवर्ट, पायलट ने कम विजिबिलिटी के चलते यात्रियों की सुरक्षा को दी प्राथमिकता
गुरुग्राम में खुला LPG ATM : मात्र 2-3 मिनट में भरेगा सिलेंडर, 14 किलो आएगी गैस
ईरान-इजरायल तनाव का विमानों पर असर : जयपुर से स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट रद्द, कई एयरलाइंस ने रोकी बुकिंग
किसान लोन क्लेम प्रक्रिया हुई आसान, अजमेर में 6 माह में 107 मामलों का निस्तारण
कतर के गैस हब ईरान के हमले से बढ़ी हलचल : एलएनजी उत्पादन और सप्लाई अस्थायी रूप से रोकी, भारत पर पड़ेगा सीधा असर
मिडिल ईस्ट संकट के बीच कनार्टक सीएम सिद्दारमैया ने लिखा हरदीप सिंह पुरी को पत्र: एलपीजी आपूर्ति बढ़ाने की मांग की, ऑटो एलपीजी की उपलब्धता पर जताई चिंता