प्रदेश में बदल मौसम : कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, जयपुर में ओलावृष्टि के आसार

बारिश का दौर रहेगा जारी, तापमान भी गिरेगा

प्रदेश में बदल मौसम : कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, जयपुर में ओलावृष्टि के आसार

कोटपूतली-बहरोड़ में भी बुधवार शाम मौसम बदला और बारिश। जयपुर में भी शाम को बादल छाए और गर्मी से राहत मिली। वहीं मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश-ओले गिरने की संभावना। सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 36.6 डिग्री दर्ज। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज।

जयपुर/ सीकर। राजस्थान में बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दिया। इसके असर से जैसलमेर-बाड़मेर में बारिश हुई। सीकर में बारिश के साथ ओले भी गिरे वहीं सीकर जिले के आस-पास भी बारिश हुई। कोटपूतली-बहरोड़ में भी बुधवार शाम मौसम बदला और बारिश हुई। राजधानी जयपुर में भी शाम को बादल छाए और गर्मी से राहत मिली। वहीं मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश-ओले गिरने की संभावना जताई है। इस बीच प्रदेश में बुधवार को सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 36.6 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया।

बारिश का दौर रहेगा जारी, तापमान भी गिरेगा

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार 19-20 मार्च को विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहने की संभावना है। इसके असर से गुरुवार को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। 20 मार्च को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी-बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं 21 मार्च को मौसम शुष्क रहने एवं 22 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में फिर से कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

Tags:  Rain

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रेन संचालन में बदलाव : भरूच स्टेशन पर बदला अजमेर-बांद्रा एक्सप्रेस का समय, यात्रियों को राहत ट्रेन संचालन में बदलाव : भरूच स्टेशन पर बदला अजमेर-बांद्रा एक्सप्रेस का समय, यात्रियों को राहत
उत्तर पश्चिम रेलवे ने अजमेर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस के भरूच स्टेशन पर संचालन समय में बदलाव। 18 मई 2026...
किसानों की आत्महत्या मामला: कनार्टक भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा, सीएम सिद्दारमैया पर लगाया किसानों के शवों पर गारंटी की राजनीति का आरोप
ब्रेनडेड मरीज ओमप्रकाश ने 3 लोगों को दी नई जिंदगी : SMS अस्पताल में सफल अंगदान, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर दिल्ली पहुंचाई गईं किडनियां
ट्रंप का दावा : ईरान के साथ सैन्य संघर्ष, द्वितीय विश्व युद्ध और वियतनाम युद्ध जैसे ऐतिहासिक युद्धों की तुलना में काफी छोटा, साझा किया चार्ट- ईरान एक्सकर्शन दिया नाम
तमिलनाडु सरकार गठन पर सियासी घमासान: मणिकम टैगोर का पलटवार ; बोले-कांग्रेस ने टीवीके को दिया था समर्थन, विपक्ष कर रहा गठबंधन तोड़ने और एकता कमज़ोर करने की कोशिश
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में गिरावट: बैंकों और वित्तीय कंपनियों पर दबाव, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
कांग्रेस अध्यक्ष का केंद्र पर हमला: महिला सुरक्षा पर एनसीआरबी आंकड़ों ने खोली सरकार की पोल, आदिवासियों के खिलाफ अपराधों में वृद्धि का लगाया आरोप