डोटासरा के बयान पर भाजपा का पलटवार, मदन प्रजापति ने कहा- कुशासन के जरिए कांग्रेस ने राजस्थान को गर्त में धकेलने का किया काम 

सरकारी स्कूलों को बंद करने का कांग्रेस ने रचा था यह षड्यंत्र

डोटासरा के बयान पर भाजपा का पलटवार, मदन प्रजापति ने कहा- कुशासन के जरिए कांग्रेस ने राजस्थान को गर्त में धकेलने का किया काम 

प्रदेश में इंग्लिश मीडियम स्कूलों की समीक्षा के निर्णय के बाद कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि भ्रष्टाचार और कुशासन के जरिए कांग्रेस ने राजस्थान को गर्त में धकेलने का काम किया

जयपुर। प्रदेश में इंग्लिश मीडियम स्कूलों की समीक्षा के निर्णय के बाद कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि भ्रष्टाचार और कुशासन के जरिए कांग्रेस ने राजस्थान को गर्त में धकेलने का काम किया। बीजेपी प्रवक्ता मदन प्रजापति ने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजी माध्यम की स्कूल खोलने के नाम पर प्रदेश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, ना तो भवन का निर्माण किया, ना शिक्षकों की भर्ती की और ना ही स्कूलों के लिए बजट का आवंटन किया गया। एक तरह से सरकारी स्कूलों को बंद करने का कांग्रेस ने यह षड्यंत्र रचा था। 

भजनलाल सरकार शिक्षा के तंत्र को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारी सरकार की प्रदेश के बच्चों को सर्वोत्तम और श्रेष्ठ शिक्षा देने की प्राथमिकता है। तत्कालीन शिक्षा मंत्री डोटासरा अपने चहेतों और परिवार के बच्चों को नौकरी देने में व्यस्त थे। माननीय मुख्यमंत्री कांग्रेस के छोड़े गए गड्ढ़ों को भरने का काम कर रहे है। सरकार बनने के साथ ही पेपर लीक माफियाओं को सलाखों के पीछे डालने का काम किया। सरकार समृद्ध, सशक्त और विकसित राजस्थान बनाने की दिशा में काम कर रही है। यह कांग्रेस नेताओं को हजम नहीं हो रहा है और डोटासरा जैसे नेता बेतुके बयान दे कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि राजस्थान में जनहित के कामों पर विराम लग जाए। मैं डोटासरा को बताना चाहता हूं कि यह जनकल्याणकारी और जनता की हितेषी मजबूत सरकार है, जो इसी तरीके से फैसला लेती रहेगी। 

बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राखी राठौड़ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने अंग्रेजी शिक्षा के नाम पर प्रदेश में सिर्फ बोर्ड लगाने का काम किया। ना कोई अंग्रेजी शिक्षक की भर्ती की और ना ही इसके लिए कोई बजट जारी किया। बच्चों के भविष्य को अंधकार में डालने का कांग्रेस सरकार ने काम किया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

 पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी को फिरौती के लिए धमकी के मामले का आरोपी गिरफ्तार, नाम बदलकर फरारी काट रहा था  पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी को फिरौती के लिए धमकी के मामले का आरोपी गिरफ्तार, नाम बदलकर फरारी काट रहा था 
चुरू जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने व्यापारी को फिरौती के लिए धमकी देने के मामले में आरोपी शाहरुख उर्फ...
अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत
प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन 
भारत ने बलूचिस्तान में ट्रेन अपहरण की घटना को लेकर पाकिस्तान के बयानों को किया खारिज
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली
राजभवन में हुआ होलिका दहन : राज्यपाल बागडे ने किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं