भाजपा की इस माह बनेगी प्रदेश की नई टीम : कांग्रेस की नर्सरी में हुए थे तैयार, अब भाजपा की बगिया के फूल

भाजपा में आए नेताओं को मौका देने पर विचार कर रही है 

भाजपा की इस माह बनेगी प्रदेश की नई टीम : कांग्रेस की नर्सरी में हुए थे तैयार, अब भाजपा की बगिया के फूल

केन्द्रीय नेतृत्व निर्वाचन प्रक्रिया के बाद प्रदेश की नई टीम में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं को मौका देने पर विचार कर रही है। 

जयपुर। करीब आधा दर्जन ऐसे बड़े चेहरों को भाजपा प्रदेश टीम में शामिल कर सकती है, जिन्होंने चुनावों के दौरान भाजपा का दामन थामा था। नई कार्यकारिणी का गठन जनवरी के अंतिम सप्ताह तक होने की उम्मीद है। प्रदेश में भाजपा के संगठन चुनाव चल रहे हैं। केन्द्रीय नेतृत्व ने 15 जनवरी तक भाजपा का निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष बनाने का टारगेट प्रदेश संगठन को दिया है। संभावना है कि वर्तमान मनोनीत प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ही पार्टी के निर्वाचित अध्यक्ष बनेंगे। लेकिन इसके इतर भी फैसला हुआ तो भी केन्द्रीय नेतृत्व निर्वाचन प्रक्रिया के बाद प्रदेश की नई टीम में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेताओं को मौका देने पर विचार कर रही है। 

भाजपा में शामिल हुए नेताओं को जिम्मेदारी क्यों
कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने के बाद अधिकांश नेताओं को भाजपा ने विधानसभा-लोकसभा चुनावों में प्रत्याशी नहीं बनाया। न ही इसके बाद ये नेता ऐक्टिव दिखे। पार्टी में भी इनकी भागीदारी न के बराबर है। इसके चलते प्रदेश में पॉलिटिकल्स मैसेज जा रहा है कि भाजपा में शामिल होने वाले अन्य दलों के नेताओं की राजनीति हाशिए पर है। चर्चा यह भी है कि इनमें से कुछ नेता फिर से घर वापसी की तैयारी में हैं। ऐसे में भाजपा इन्हें खुद से जोड़े रखने के लिए संगठन में इनको सक्रिय करने पर विचार कर रही है। 

इन नेताओं को मिल सकती है जिम्मेदारी महेन्द्र जीत सिंह मालवीय
गहलोत सरकार में पूर्व मंत्री रहे। कांग्रेस में विधायक बने थे, लेकिन विधायकी छोड़कर भाजपा में आ गए। पार्टी ने बांसवाड़ा सीट से लोकसभा प्रत्याशी भी बनाया। लेकिन हार गए। भाजपा आदिवासी बहुल क्षेत्र में बीएपी-कांग्रेस के मुकाबले के लिए उन्हें निष्क्रिय नहीं रहने देना चाहती, क्योंकि आदिवासी क्षेत्र में वे बड़ा राजनीतिक चेहरा हैं। ऐसे में भाजपा उन्हें संगठन में जिम्मेदारी दे सकती है।  

रिछपाल-विजयपाल मिर्धा
ज्योति मिर्धा के बाद मिर्धा परिवार से उन्हें और विजयपाल मिर्धा को भाजपा में लेकर आई। कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। रिछपाल को खींवसर में उपचुनावों में मौका मिलने की उम्मीद थी, लेकिन नहीं मिला। हालांकि भाजपा वहां उपचुनाव जीत गई। क्षेत्रीय पकड़ लगातार मजबूत करने, आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल को आगामी राजनीति में उभरने नहीं देने के लिए रिछपाल की सक्रियता को बढ़ाना चाहती है।

Read More सरकार के बाल विवाह रोकथाम पर सवालिया निशान : 14 की उम्र में शादी, खिलौने बेचते गोवा से रेस्क्यू हुई उदयपुर की 15 वर्षीय गर्भवती किशोरी

लालचंद कटारिया
गहलोत सरकार में मंत्री रहे। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के नजदीकी कटारिया लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हुए। हालांकि उनके आने से भाजपा को जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में बड़ा फायदा नहीं हुआ। साथ ही सतीश पूनिया के इतर भाजपा के पास जाट चेहरों की कमी भी है। बीते दिनों उनके फिर से कांग्रेस में जाने की चर्चा भी चली थी। ऐसे में भाजपा उन्हें पार्टी में जिम्मेदारी दे सकती है। 

Read More ऑपरेशन सिंदूर के शौर्य का साक्षात दर्शन : भारतीय सेना के अत्याधुनिक हथियारों की भव्य प्रदर्शनी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया उद्घाटन

राजेन्द्र यादव
गहलोत सरकार में मंत्री रहे राजेन्द्र यादव की सियासी भूमि कोटपूतली रही है। लेकिन क्षेत्रीय यादव बेल्ट में उनका चेहरा पार्टी के लिए फायदेमंद है। भाजपा में शामिल होने के बाद से वे निष्क्रिय से ही हैं। उनकी भी भाजपा छोड़कर घर वापसी की चर्चाएं जोरों पर है। ऐसे में पार्टी उन्हें सक्रिय करने, पार्टी से बांधे रखने के लिए पद दे सकती है।

Read More मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई : 10 हजार लीटर वनस्पति घी और 150 किलो मिर्च पाउडर सीज, सरसों के तेल का नमूना भी लिया

सुरेश मिश्रा
लंबे समय तक कांग्रेस में रहे। ब्राह्मण वर्ग से आते हैं। उस वर्ग में उनकी सक्रियता काफी रही है। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें हवामहल-सिविललाइन विधानसभा से मजबूत दावेदारी भी दिखाई थी। लेकिन टिकट नहीं मिला। वर्तमान में पार्टी में निष्क्रिय हैं। पार्टी पदाधिकारी बनाकर परफॉर्मेंस दिखाने का मौका दे सकती है।

ज्योति खंडेलवाल
कांग्रेस में रहते जयपुर की मेयर रहीं। लोकसभा की प्रत्याशी भी रहीं। विधानसभा चुनाव के समय भाजपा में शामिल होकर चौंकाया। किशनपोल विधानसभा सीट से प्रत्याशी की मजबूत दावेदारी थी, लेकिन आरएसएस की चली, टिकट नहीं मिला। वैश्य समाज की महिला नेता के रूप में उनके स्पार्क को भुनाने के लिए पार्टी उन्हें महिला विंग या फिर पार्टी पदाधिकारी के रूप में मौका दे सकती है। 

 

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की ने की यूक्रेन में ऊर्जा क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा, जानें क्यों ? राष्ट्रपति व्लोडिमिर जेलेंस्की ने की यूक्रेन में ऊर्जा क्षेत्र में आपातकाल की घोषणा, जानें क्यों ?
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी हमलों और -20°C तापमान के कारण ऊर्जा आपातकाल घोषित किया। कीव और ओडेसा में स्थिति गंभीर...
सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ को अर्पित की आस्था की खिचड़ी, नागरिकों के सुखमय-समृद्धमय जीवन की प्रार्थना की
1 लाख सरकारी पदों की भर्ती परीक्षा का कैलेण्डर किया जारी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मकर संक्रांति की खुशियां चीत्कार में बदली, चाइनीज मांझे से पांच साल के मासूम की मौत
हीरापुरा बस अड्डे से बसों का संचालन कल से होगा शुरू, पहले चरण में 250 बसें चलेंगी
राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज और ट्रंप ने की फोन पर बात, द्विपक्षीय 'अनसुलझे मुद्दों' पर हुई चर्चा
शराब घोटाला मामला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत