डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली

होली पर्व को लेकर रंग- बिरंगे फूलों के साथ चारों तरफ बिखरे खुशी के रंग

डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर आज 'फूलों के संग होली' कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लिया

जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर आज 'फूलों के संग होली' कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भाग लिया। इस दौरान फाग और होली के गीतों के साथ-साथ कृष्ण-राधा की मनमोहक झांकी और नृत्य का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने उपमुख्यमंत्री पर फूल बरसाए तो खुद उपमुख्यमंत्री ने भी सभी पर फूलों की बौछार कर दी।होली पर फूलों की सुगंध से माहौल खुशनुमा नजर आया। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आई सैकड़ो महिलाओं ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को ढेरों बधाइयां दीं। इस दौरान रंग-बिरंगे परिधानों से सजी हुई महिलाएं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के साथ होली खेलते हुए हर दृश्य को अपने मोबाइल में कैद करने को लालायित नजर आई।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने मीडिया के सवालों पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष ने जो टास्क कल विधानसभा में रखे थे, वह सब गलत थे। आईफा से रिलेटेड फैक्ट चेक ही नहीं किया और उन्होंने जो मर्जी आई बोल दिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 16 मार्च को आईफा पूरे विश्व में टेलीकास्ट होने जा रहा है, जिससे राजस्थान को बड़े स्तर पर ब्रांडिंग मिलेगी। पूरी दुनिया में राजस्थान के पर्यटन पर चर्चा होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल  अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल 
राजस्थान में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में एक गांव में दबिश देकर अफीम की खेती...
गुजरात में विदेशों से आए खिलौनों और खाद्य पदार्थों के पार्सल : निकला 3 करोड़ का अवैध चरस-गांजा, पुलिस ने किया जब्त
बंगलादेश के दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव, रोहिंग्या शरणार्थियों की स्थिति का किया निरीक्षण 
रंगीलों राजस्थान का होली से विशेष लगाव, आमजन होली पर लें अंत्योदय का संकल्प : भजनलाल
पंजाब में शिवसेना के जिला प्रधान की गोली मारकर हत्या : गोलीबारी में एक बच्चा भी घायल, जांच में जुटी पुलिस
भजनलाल शर्मा ने लोगों के साथ खेली होली : रंगोत्सव की दी शुभकामनाएं, कहा- रंगोत्सव प्रदेशवासियों के जीवन को सुख व खुशहाली के विविध रंगों से परिपूर्ण करे
मुर्मु और मोदी सहित कई नेताओं ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व एकता, प्रेम और सद्भाव का देता है संदेश