प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाई होली : विभिन्न रंगों में रंगे नजर आए विदेशी सैलानी, ढोल-नगाड़ों की थाप पर किया डांस
ढोल-नगाड़ों की थाप पर पर्यटक झूमते हुए नजर आए
विदेशी पर्यटकों ने होली उत्सव में भाग लिया। विभाग की ओर से गुलाल के साथ फूलों से होली खेलने का अनुभव कराया गया।
जयपुर। प्रदेश में होली का त्यौहार हर्षाल्लास से मनाया जा रहा है। विभिन्न इलाकों में लोग होली खेल रहे है। रंगों के त्यौहार पर लोग तरह-तरह के रंगों में रंगे नजर आ रहे है। होली को लेकर राजस्थान टूरिज्म डिपार्टमेंट की ओर से पर्यटकों के लिए होली उत्सव का आयोजन किया गया है। खासा कोठी में देश सहित विदेशी सैलानी बड़ी संख्या में पहुंचे।
विदेशी पर्यटकों ने होली उत्सव में भाग लिया। विभाग की ओर से गुलाल के साथ फूलों से होली खेलने का अनुभव कराया गया। इस दौरान राजस्थान के लोक कलाकारों ने नृत्य, चंग वादन, कालबेलिया और घूमर की प्रस्तुतियां दी। ढोल-नगाड़ों की थाप पर पर्यटक झूमते हुए नजर आए।
Tags: tourists
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Apr 2026 18:43:45
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...

Comment List