भजनलाल शर्मा ने होली पर किया पूजन, मंत्रोच्चार के बीच किया होलिका दहन
कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे
मुख्यमंत्री ने जवानों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की। होलिका दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने होली पर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की है। शर्मा ने सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर देर रात परिवार के लोगों के साथ यहां राज राजेश्वरी मंदिर प्रागंण में विधिवत् रूप से होली पूजन किया। उसके बाद मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया गया।
इस दौरान राजस्थान पुलिस की चार आरएसी बटालियन के जवानों ने चंग की थाप पर होली के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने जवानों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की। होलिका दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Tags: bhajanlal
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Dec 2025 13:28:05
ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के बुलंद दरवाजा पर बुधवार की शाम भीलवाड़ा के गौरी परिवार ने ख्वाजा साहब...
घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

Comment List