भाजपा प्रदेश कार्यालय में फाग उत्सव, शेखावाटी के लोक कलाकारों ने बांधा समां

पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे

भाजपा प्रदेश कार्यालय में फाग उत्सव, शेखावाटी के लोक कलाकारों ने बांधा समां

फागोत्सव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी सहित कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में फाग उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें शेखावाटी के लोक कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थानी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक गीत "धरती धोरा री" से हुई, जिसने सभी को भावविभोर कर दिया। लोक कलाकारों की चंग की थाप और आकर्षक प्रस्तुतियों पर भाजपा कार्यकर्ता झूम उठे। फागोत्सव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी सहित कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिली, जहां शेखावाटी के कलाकारों ने फाग के पारंपरिक गीतों और नृत्यों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। चंग की थाप पर गूंजते गीतों ने उत्सव में रंग भर दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस आयोजन को पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एकता और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर बताया। यह कार्यक्रम न केवल राजनीतिक बल्कि सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी बेहद खास रहा।

 

Tags: BJP

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन: अखिलेश की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता, कहा- हम सब मिलकर संगठन को करेंगे मजबूत
पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी रविवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ...
स्कूल छोड़ने की दर आधी : भजनलाल सरकार में शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार, बजट से मिलेगा नई पीढ़ी को मजबूत आधार
अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर : पायलट ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- यह डील देश के किसान और व्यापारी वर्ग के भी समझ से बाहर
एयरपोर्ट पर आवारा कुत्तों का आतंक : हमले में महिला यात्री बुरी तरह घायल, मौके पर अफरा-तफरी
किसानों के लिए बनें हर तरह की सस्ती मशीनें : चलाने में हो आसान, शिवराज ने कहा- इससे समय और श्रम की होगी बचत
टीम इंडिया की जीत के लिए प्रयागराज में रुद्राभिषेक, श्रीलंका में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला
भिस्ती समाज के होंगे चुनाव, बैठक में युवाओं ने लिया हिस्सा