राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की हुई बैठक : 37 करोड़ रुपए से अधिक के 17 प्रकरणों की हुई सुनवाई, दो माह में हुई 35 बैठकें

190 प्रकरणों का निस्तारण

राजस्थान सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद की हुई बैठक : 37 करोड़ रुपए से अधिक के 17 प्रकरणों की हुई सुनवाई, दो माह में हुई 35 बैठकें

राज्य के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के लंबित भुगतान निस्तारण के लिए लगातार बैठकें जारी। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त सुरेश ओला की अध्यक्षता में सुविधा परिषद की बैठक, जिसमें 37.44 करोड़ रुपए के 17 प्रकरणों की सुनवाई। पिछले 3 महीनों में 35 बैठकों में 870 प्रकरणों में 342 करोड़ रुपए के भुगतान की समीक्षा।

जयपुर। राज्य के सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लंबित भुगतान के प्रकरणों के निस्तारण के लिए सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषदों की पिछले 3 महीने से निरंतर बैठकें हो रही हैं। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त सुरेश ओला की अध्यक्षता में शुक्रवार को सूक्ष्म एवं लघु उद्यम सुविधा परिषद प्रथम की बैठक हुई। इसमें कुल 37.44 करोड रुपए के 17 प्रकरणों की सुनवाई हुई।

ओला ने बताया कि पिछले 3 माह में राज्य की सुविधा परिषदों की कुल 35 बैठकों का आयोजन किया जा चुका है। इनमें विलम्बित भुगतान के कुल 342 करोड रुपए के 870 प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिनमें से लगभग 47.48 करोड रुपए के 187 प्रकरणों का निस्तारण किया। सुविधा परिषद मुख्यालय प्रथम की 3 महिने में लगातार 6 बैठकें हो चुकी हैं। इनमें विलम्बित भुगतान के 290.89 करोड रुपए के 93 प्रकरणों की सुनवाई हुई।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस गोल्ड वास कप : विशाल के पंजे से कृष्णा पोलो फाइनल में पहुंची, कानोता पोलो को 7-5 से हराया  एसएमएस गोल्ड वास कप : विशाल के पंजे से कृष्णा पोलो फाइनल में पहुंची, कानोता पोलो को 7-5 से हराया 
रामबाग पोलो ग्राउंड पर खेले गए एसएमएस गोल्ड वास कप के सेमीफाइनल में कृष्णा पोलो ने कानोता पोलो को 7-5...
आम आदमी पर फिर महंगाई की मार : घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महांगा, वाणिज्यिक सिलेंडर में 114.50 रुपए की बढ़ोतरी
बिहार में बदलाव का केन्द्र की राजनीति पर होगा असर! : राजग के भीतर बदलेंगे समीकरण, तो कांग्रेस तलाशेगी संभावनाएं 
अजमेर में बाइपास पर हादसा : दुल्हन के रिश्तेदारों से भरी बस पलटी, चालक की मौत
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महारावल लक्ष्मण सिंह की जयंती पर राजस्थान विधानसभा में पुष्पांजलि, अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया नमन
टी-20 विश्व कप 2026 : भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले होगा समापन समारोह, फाइनल से पहले अहमदाबाद में रिकी मार्टिन बिखेरेंगे जलवा
सऊदी अरब का दावा : तेल क्षेत्र और एयरपोर्ट पर हमले की कोशिश की नाकाम, बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया