भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला : दो से ज्यादा संतान वाले भी लड़ सकेंगे निकाय-पंचायत चुनाव, कैबिनेट ने दी विधेयक में संशोधन को मंजूरी

विधानसभा के इसी सत्र में पेश होंगे बिल

भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला : दो से ज्यादा संतान वाले भी लड़ सकेंगे निकाय-पंचायत चुनाव, कैबिनेट ने दी विधेयक में संशोधन को मंजूरी

भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट ने राजस्थान पंचायतीराज और नगरपालिका संशोधन विधेयक को मंजूरी। दो से अधिक संतान वाले चुनाव लड़ सकेंगे। अजमेर आयुर्वेद-योग विश्वविद्यालय और ‘राज निवेश पोर्टल’ पर औद्योगिक भूमि की जानकारी सार्वजनिक करने को भी मंजूरी।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को विधानसभा में  हुई कैबिनेट की बैठक में कई फैसलों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने राजस्थान  पंचायतीराज संशोधन विधेयक 2025 और राजस्थान नगरपालिका संशोधन विधेयक 2026 को मंजूरी दी है। इन संशोधनों के बाद अब दो से अधिक संतान वाले व्यक्ति भी पंचायत और शहरी निकाय चुनाव लड़ सकेंगे। इसका इसी सत्र में बिल पेश किया जाएगा। कैबिनेट की बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और उद्योग एवं खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने विधानसभा में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मंत्रिमंडल में दिए गए फैसलों की जानकारी दी।

पटेल ने बताया कि पंचायती राज और स्थानीय निकायों को चुनाव में दो संतान की बाध्यता वाला यह प्रावधान पहले जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से लागू किया गया था, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इसे हटाने का निर्णय लिया गया है। दोनों विधेयक इसी सत्र में विधानसभा में पेश किए जाएंगे। पटेल ने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

बैठक में राजस्व आसूचना और आर्थिक अपराध निदेशालय के गठन को भी मंजूरी दी गई। इसका मुख्यालय जोधपुर में होगा। यह निदेशालय बैंक, शेयर बाजार, मल्टी लेवल मार्केटिंग और जमीन से जुड़े आर्थिक अपराधों पर अंकुश लगाएगा। इसके लिए पद सृजित किए गए हैं।

उद्योग मंत्री ने बताया कि उदयपुर में आयरन ओर प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की मंजूरी दी गई है। इस परियोजना में 500 करोड़ रुपए का निवेश होगा और 53 एकड़ भूमि आवंटित की जाएगी, जिससे 550 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।
इसके अलावा जयपुर में बी-2 बायपास पर प्रस्तावित भारत मंडपम परियोजना की लागत 3500 करोड़ से बढ़ाकर 5800 करोड़ करने को मंजूरी दी गई है। सरकार का दावा है कि संशोधित मॉडल से राजस्व सृजन बढ़ेगा और राज्य पर अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा।

Read More विधानसभा में 75 शिक्षकों का जिला आवंटन निरस्त होने का उठा मामला, मंत्री ने स्वीकारी गलती

बैरवा ने बताया कि कैबिनेट ने अजमेर में आयुर्वेद एवं योग विश्वविद्यालय खोलने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी है। साथ ही ‘राज निवेश पोर्टल’ पर औद्योगिक भूमि की जानकारी सार्वजनिक करने का निर्णय लिया गया है, जिससे निवेशकों को सुविधा मिलेगी।

Read More जनजाति क्षेत्रों में हॉस्टल्स में बिना टेंडर सामग्री खरीद पर सदन में घिरे मंत्री, स्पीकर ने दी व्यवस्था

 

Read More विधानसभा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर बहस : बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ ने दिए अहम सुझाव, कहा- डॉक्टरों की पहली पोस्टिंग गांवों में अनिवार्य हो

Post Comment

Comment List

Latest News

लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, आईटी और धातु कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, आईटी और धातु कंपनियों में दिखा जोरदार एक्शन
वैश्विक तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार में बढ़त। पिछले सत्र की गिरावट के बाद आईटी, ऑटो और मेटल सेक्टर...
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर फिर अटकलें तेज, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने किया अंदरूनी गुटबाली के आरोपों को ​खारिज
जयपुर में पीएम ई-बसों का ट्रायल कल से शुरू : अप्रैल-मई में नियमित संचालन की संभावना, शहर में स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
लखनऊ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: बीएसपी विधायक उमाशंकर सिंह के आवास और कार्यालयों पर छापेमारी, जरूरी दस्तावेज जब्त
बंगाल एसआईआर : 10वीं का प्रवेश-पत्र वैध दस्तावेज, सुर्पीम कोर्ट ने कहा- परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण भी जरूरी
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला : दो से ज्यादा संतान वाले भी लड़ सकेंगे निकाय-पंचायत चुनाव, कैबिनेट ने दी विधेयक में संशोधन को मंजूरी
मुख्य ड्रेन की क्षतिग्रस्त पुलिया छह माह से अधूरी, हादसे का खतरा