रींगस-सीकर रेलखंड दोहरीकरण को मंजूरी, खाटू श्यामजी और सालासर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया 

रींगस-सीकर रेलखंड दोहरीकरण को मंजूरी, खाटू श्यामजी और सालासर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान के रेल नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान के रेल नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। केंद्र सरकार ने ₹470.34 करोड़ की लागत से 50.06 किलोमीटर लंबे रींगस-सीकर रेलखंड के दोहरीकरण को मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में रेल यातायात और कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

रेलखंड के दोहरीकरण से खासतौर पर धार्मिक पर्यटन को गति मिलने की उम्मीद है। इससे खाटू श्यामजी मंदिर और सालासर बालाजी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा अधिक सुगम और तेज होगी। वर्तमान में बढ़ते रेल ट्रैफिक के कारण इस रूट पर दबाव बना रहता है, जिसे दोहरीकरण के बाद काफी हद तक कम किया जा सकेगा। परियोजना से माल और यात्री दोनों तरह की रेल सेवाओं की क्षमता बढ़ेगी, साथ ही क्षेत्रीय विकास और व्यापारिक गतिविधियों को भी लाभ मिलेगा। इस स्वीकृति के लिए सीएम ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सरन वर्मा ने आधुनिक खेती से बदली तकदीर : हजारों किसानों के लिए बने मिसाल, टिशू कल्चर और हाई-टेक खेती से कम जमीन में अधिक मुनाफा सरन वर्मा ने आधुनिक खेती से बदली तकदीर : हजारों किसानों के लिए बने मिसाल, टिशू कल्चर और हाई-टेक खेती से कम जमीन में अधिक मुनाफा
बाराबंकी के किसान राम सरन वर्मा ने आधुनिक तकनीक से खेती को लाभकारी मॉडल। पद्मश्री से सम्मानित वर्मा ने हाई-डेंसिटी...
दिल्ली में गरज के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान : खराब श्रेणी में वायु गुणवत्ता, बारिश ले सकती है व्यापक रुप
ऑपरेशन ‘जेन्टल-मेन्टल’ सफल : 40 हजार के इनामी MD सप्लाई नेटवर्क का सरगना राजू गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
वायदा बाजार में नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है ‌भाव  
मध्य प्रदेश में ईवी चार्जिंग प्वाइंट से भीषण हादसा : घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत, दरवाजों में लगे इलेक्ट्रॉनिक लॉक के कारण चपेट में आए लोग
रूसी कच्चे तेल से भरे टैंकरों ने बदला रुख : चीन से हटकर अब भारत की ओर बढ़ रहे, बीच सफर में बदला अपना गंतव्य
संगठन सृजन अभियान : 4 राज्यों में कांग्रेस ने राजस्थान से लगाए 6 पर्यवेक्षक, पार्टी हाईकमान ने 4 राज्यों में शुरू की प्रक्रिया