विधानसभा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर बहस : बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ ने दिए अहम सुझाव, कहा- डॉक्टरों की पहली पोस्टिंग गांवों में अनिवार्य हो

गरीब मरीजों को समय पर इलाज नहीं

विधानसभा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर बहस : बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ ने दिए अहम सुझाव, कहा- डॉक्टरों की पहली पोस्टिंग गांवों में अनिवार्य हो

विधानसभा में बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर बहस की शुरुआत करते हुए बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कई अहम सुझाव दिए।

जयपुर। विधानसभा में बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर बहस की शुरुआत करते हुए बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कई अहम सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि नए नियुक्त डॉक्टरों की पहली पोस्टिंग कम से कम पांच साल के लिए दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में अनिवार्य की जानी चाहिए और इसके लिए उनसे 50 लाख रुपए का बॉन्ड भी भरवाया जाए। सराफ ने कहा कि प्रदेश में करीब 2500 सरकारी अस्पताल छोटे जिलों और गांवों में संचालित हैं, जहां 75 प्रतिशत मेडिकल स्टाफ के पद स्वीकृत हैं, लेकिन डॉक्टर, नर्सिंगकर्मी और पैरामेडिकल स्टाफ ग्रामीण क्षेत्रों में जाना नहीं चाहते।

राजनीतिक रसूख के कारण कई कर्मचारी शहरों में डेपुटेशन करवा लेते हैं, जिससे गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं और गरीब मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। उन्होंने सुझाव दिया कि शहरी भत्ता बंद कर ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत डॉक्टरों को विशेष ग्रामीण भत्ता दिया जाए। साथ ही गांवों में सेवा देने वाले डॉक्टरों के बच्चों को शहरों के अच्छे स्कूलों में प्रवेश की सुविधा भी सरकार उपलब्ध कराए। सराफ ने कहा कि प्रभावी ट्रांसफर पॉलिसी लाकर ही प्रदेशभर में संतुलित और मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने जयपुर मुख्यालय सहित सभी जिला, ब्लॉक, नगर और मंडल...
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे