एक बार फिर से बदला मौसम का मिज़ाज : ओलों की सफेद चादर बिछने से तापमान में भारी गिरावट, कई जिलों में बारिश का दौर

तेज आंधी-बारिश गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना

एक बार फिर से बदला मौसम का मिज़ाज : ओलों की सफेद चादर बिछने से तापमान में भारी गिरावट, कई जिलों में बारिश का दौर

प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिज़ाज बदला। इसके असर से जैसलमेर, अजमेर, नागौर, सीकर, कुचामन-डीडवाना और जालोर सहित कई जिलों में से ही बारिश का दौर शुरू। कहीं तेज तो कहीं हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। जैसलमेर के ग्रामीण इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज।

जयपुर। प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिज़ाज बदला हुआ है। इसके असर से जैसलमेर, अजमेर, नागौर, सीकर, कुचामन-डीडवाना और जालोर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया। कहीं तेज तो कहीं हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। जैसलमेर के ग्रामीण इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई। ओलों की सफेद चादर बिछने से तापमान में भारी गिरावट आई है। डीडवाना में सुबह 5:30 से 6:00 बजे के बीच तेज बारिश हुई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। जालोर में सुबह से ही बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी का दौर जारी रहा।

इधर राजधानी जयपुर में सुबह बादल छाए और ठंडी हवाएं चली। वहीं दिन में फिर धूप का असर बढ़ गया है। वहीं मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में तेज आंधी-बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है। साथ ही 5-6 अप्रैल को आंधी बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी होने तथा 7 अप्रैल को एक और नया मजबूत विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के कुछ भागों में तेज आंधी-बारिश गतिविधियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

तेलंगाना में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू: एक अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, जानें किन किन दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता  तेलंगाना में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू: एक अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, जानें किन किन दस्तावेजों की पड़ेगी आवश्यकता 
तेलंगाना के सीईओ सुदर्शन रेड्डी ने घोषणा की है कि 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक मतदाता सूची के...
फ्लैट चोरी का खुलासा : सोनीपत से नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, चांदी के जेवरात बरामद
सेंट जेवियर्स कॉलेज में कूटनीति थीम पर हुआ मॉडल यूनाइटेड नेशंस, महत्वपूर्ण विषयों पर कियाविचार-विमर्श
भारतीय सांस्कृतिक विरासत के लिए बड़ी उपलब्धि, नीदरलैंड लौटाएगा चोल साम्राज्य काल के प्राचीन ताम्रपत्र
नाहरगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची टीम
नए सिरे से होगा बिजली की जरूरत का आंकलन, राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर आरईआरसी की रोक
त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी के AC कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची अफरा-तफरी ; जानमाल की कोई हानि नहीं, बचाव और राहत कार्य जारी